PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन

Posted On: 02 NOV 2020 5:52PM by PIB Delhi

Coat of arms of India PNG images free download https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0015IFJ.jpg

(पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से संबंधित जारी प्रेस विज्ञप्तियां, पीआईबी फील्ड कार्यालयों से मिली जानकारियां और पीआईबी का फैक्ट चेक शामिल)

 

  • भारत 75 लाख से अधिक रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है।
  • पिछले 2 महीनों में सक्रिय मामलों के प्रतिशत में 3 गुना से अधिक की कमी देखी गई।
  • भारत ने कोविड-19 के नमूनों की जांच में कुल 11 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
  • राष्ट्रीय रिकवरी दर 91.68% पहुंच गई है।
  • बीते 24 घंटों में 46,321 नए मामलों की पुष्टि हुई है जबकि 53,286 लोग ठीक हो गए हैं।
  • केंद्रीय गृह सचिव ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोविड-19 के हालात की समीक्षा की।

 

Image

Image

Image

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00553K1.jpg

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

भारत 75 लाख से अधिक रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है, पिछले 2 महीनों में सक्रिय मामलों के प्रतिशत में 3 गुना से अधिक की कमी देखी गई, भारत ने कोविड-19 के नमूनों की जांच में कुल 11 करोड़ का आंकड़ा पार किया

 

भारत कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों रोगियों की संख्या में वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है। कुल स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा आज 75 लाख (75,44,798) को पार कर गया। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस महामारी से 53,285 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है। वर्तमान में देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 5,61,908 है। देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों के सिर्फ 6.83 प्रतिशत ही हैं। सिर्फ दो महीने की अवधि के दौरान, सक्रिय मामलों के प्रतिशत में 3 गुना से अधिक की कमी देखी गई है। 3 सितंबर को सक्रिय मामलों का प्रतिशत 21.16 था। विस्तारित परीक्षण से शीघ्र पहचान और फिर उचित उपचार करने में मदद मिलती है। इसके बाद कुल परीक्षणों की संख्या ने आज 11 करोड़ (11,07,43,103) का आंकड़ा पार कर लिया। देश की परीक्षण क्षमता 2037 प्रयोगशालाओं के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। स्वस्थ होने वालों की उच्च संख्या राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर में निरंतर वृद्धि के रूप में परिलक्षित हुई है, जो वर्तमान में 91.68 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान 78 प्रतिशत स्वस्थ होने वाले सिर्फ 10 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल और कर्नाटक में सबसे ज्यादा 8000-8000 से ज्यादा मरीज एक दिन में स्वस्थ हुए हैं, जबकि इसके बाद दिल्ली तथा पश्चिम बंगाल में 4000-4000 से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 45,321 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 80 प्रतिशत मामले सिर्फ 10 राज्य / केंद्रशासित प्रदेश में ही सामने आए हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 7,025 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि उसके बाद दिल्ली और महाराष्ट्र में 5000-5000 से अधिक नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे के दौरान 496 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान हुई मौत में से 82 प्रतिशत मामले सिर्फ 10 राज्य / केंद्रशासित प्रदेश से संबद्ध हैं। 113 मरीजों यानि 22 प्रतिशत की मौत के साथ महाराष्ट्र में सबसे अधिक एक दिन में मौतें दर्ज की गईं, वहीं पश्चिम बंगाल में 59 मरीजों की मौत हुई है।

 

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1669429

 

 

केंद्रीय गृह सचिव ने दिल्ली में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की

केंद्रीय गृह सचिव श्री अजय भल्ला ने आज दिल्ली में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। बैठक में नीति आयोग के सदस्य डा. वी.के. पॉल, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) के सचिव, आईसीएमआर के महानिदेशक, दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) के मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी और दिल्ली पुलिस आयुक्त शामिल हुए। जीएनसीटीडी ने दिल्ली में कोविड​​-19 की वर्तमान स्थिति पर एक प्रस्तुति दी, जहां पर मामलों में तीसरी बार वृद्धि देखी जा रही है। नए कोविड मामले और कुल सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं तथा प्रशासन जांच, कांट्रैक्ट ट्रेसिंग और उपचार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। सक्रिय मामलों की संख्या में हालिया उछाल के लिए त्योहारी मौसम को जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसमें लोगों की अधिक से अधिक गतिविधियां देखी गई हैं। साथ ही सुरक्षित कोविड व्यवहार के मूल सिद्धांतों के पालन करने में ढिलाई भी देखी गई। अस्पताल में 15,789 में से 57 प्रतिशत बिस्तर खाली होने की सूचना दी गई। इसके लिए डेडिकेटेड बेड खाली हैं। कुछ प्रमुख क्षेत्रों में प्रयासों को केंद्रित करने का निर्णय लिया गया है जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे रेस्तरां, बाजार, नाई की दुकान / सैलून, आदि में लक्षित आरटी-पीसीआर परीक्षण, प्रथम उपाय के रूप में बेड, आईसीयू और वेंटिलेटर सहित चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता को तैयार करना, ट्रांसमिशन की श्रृंखला को दबाने और तोड़ने के लिए संपर्क ट्रेसिंग और संगरोधित संपर्कों की निगरानी का उच्च स्तर सुनिश्चित करना। यह लक्षित आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) अभियानों के माध्यम से अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के साथ, चुनिंदा रूप से प्रवर्तन बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया और यह सुनिश्चित करते हुए कि होम आइसोलेशन के तहत सभी मामलों की निगरानी की गई और इससे पहले कि उनकी चिकित्सा स्थिति में कोई गिरावट आए उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। इस बात पर भी जोर दिया गया कि इस संबंध में जारी किए गए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार मेट्रो यात्रा को सावधानीपूर्वक संचालित किया जाना चाहिए। गृह सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली में कोविड ​-19 के प्रसार को रोकने की रणनीति सख्ती से लागू की जानी चाहिए। उन्होंने दिल्ली के निवासियों को आरडब्ल्यूए, मोहल्ला और बाज़ार समितियों, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली, पुलिस वाहनों पर संदेश, आदि के माध्यम से सुरक्षित कोविड व्यवहार के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1669523

 

रणनीतिक नीति इकाई : आयुष मंत्रालय द्वारा आयुष क्षेत्र को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए शुरू किए गए कदमों में से एक

आयुष मंत्रालय और एम / एस इन्वेस्ट इंडिया आयुष क्षेत्र की योजनाबद्ध और व्यवस्थित विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए "रणनीतिक नीति और सुविधा ब्यूरो (एसपीएफबी)" नामक एक रणनीतिक नीति इकाई स्थापित करने के लिए सहयोग करेंगे। यह विभिन्न चरणों में से एक है, जिसे मंत्रालय ने भविष्य के निर्देशों के साथ तैयार करने के लिए शुरू किया है, जिसमें आयुष क्षेत्र की हिस्सेदारी रखने वाले समूह आगे बढ़ सकते हैं। एसपीएफबी की स्थापना एक अग्रगामी कदम है जो आयुष प्रणालियों को भविष्य के लिए तैयार करेगा। यह ब्यूरो रणनीतिक और नीतिगत पहल करने में मंत्रालय का समर्थन करेगा, जो इस क्षेत्र की पूर्ण क्षमता तक पहुंचने और विकास और निवेश को प्रोत्साहित करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। ऐसे समय में जब कोविड-19 महामारी दुनियाभर में स्वास्थ्य से संबंधित लोगों के व्यवहारों पर अमिट छाप छोड़ रही है, इस तरह की रणनीतिक इकाई आयुष क्षेत्र के हिस्सेदारी वाले समूहों को जबर्दस्त सहयोग कर सकती है।

 

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1669332

 

 

कोविड-19 के खिलाफ जन-आंदोलन को आयुष के क्षेत्र में मजबूती मिली

कोविड-19 के खिलाफ जन-आंदोलन में हजारों आयुष पेशेवरों के शामिल होने से चिकित्सा की पारंपरिक प्रणालियों में इस आंदोलन को काफी मजबूती मिली है। इस आंदोलन में आयुष औषधालयों, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, कल्याण केन्द्रों और अन्य इकाइयों को कवर किया जा रहा है। आयुष पेशेवर जमीनी स्तर पर जनता के साथ मिलकर काम करते हैं और इसलिए वे इस जागरूकता अभियान के दौरान लोगों के व्यवहार को प्रभावित करके इसे गति देने में सफल रहे हैं। आयुष मंत्रालय द्वारा की गई एक समीक्षा में यह पाया गया कि 26 से 30 अक्टूबर 2020 के बीच पांच दिनों की अवधि के दौरान आयुष के सभी हितधारकों ने प्रत्यक्ष संवाद से लेकर डिजिटल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों के जरिए कोविड-19 संबंधी उपयुक्त व्यवहारों का समर्थन करने वाले संदेशों को लगभग 110 लाख लोगों तक पहुंचाया।

 

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1669190

 

प्रधानमंत्री ने एकीकृत बुनियादी पाठ्यक्रम 'आरंभ' के दूसरे संस्करण में भारतीय सिविल सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ संवाद किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के केवड़िया से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एलबीएसएनएए, मसूरी में भारतीय लोक सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों (ओटी) के साथ संवाद किया। यह 2019 में पहली बार शुरू किए गए ‘एकीकृत बुनियादी पाठ्यक्रम, आरंभ’ का हिस्सा है। प्रशिक्षु अधिकारियों की ओर से दिए गए प्रस्तुतिकरण के बाद प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में प्रशिक्षु अधिकारियों से सरदार वल्लभभाई पटेल के सिद्धांत ‘देश के नागरिकों की सेवा ही एक लोक सेवक का सर्वोपरि कर्तव्य है’ को अपनाने का आग्रह किया। श्री मोदी ने युवा अधिकारियों से देश के हितों के अनुरूप निर्णय लेने और देश की एकता और अस्मिता को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोक सेवकों की ओर से लिए जाने वाले निर्णय आम आदमी के हितों के अनुरूप होने चाहिए, भले ही अधिकारी किसी भी क्षेत्र अथवा विभाग में कार्यरत हों। श्री मोदी ने लोक सेवाओं में हाल ही में किए गए सुधारों में से एक मिशन कर्मयोगी का जिक्र किया और कहा कि यह लोक सेवकों की क्षमता निर्माण का एक प्रयास है, ताकि वे और अधिक सृजनात्मक और आत्मविश्वासी बन सकें।

 

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1669097

 

 

आरंभ 2020 में प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों को प्रधानमंत्री के सम्‍बोधन का मूल पाठ

 

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1669121

 

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में केवड़िया और साबरमती रिवरफ्रंट के बीच समुद्री विमान सेवा का उद्घाटन किया

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केवड़िया में एक जलीय हवाई अड्डे और केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तथा साबरमती रिवरफ्रंट को जोड़ने के लिए समुद्री विमान सेवा का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट में जलीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और साबरमती रिवरफ्रंट से केवड़िया के बीच समुद्री विमान सेवा की शुरुआत की। यह अंतिम क्षेत्र तक जलीय हवाई अड्डे बनाने की श्रृंखला का हिस्सा है।

 

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1669089

 

 

प्रधानमंत्री ने गुजरात के केवड़िया में आरोग्य वन, आरोग्य कुटीर, एकता मॉल और बाल पोषण पार्क का उद्घाटन किया

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के केवड़िया में समन्वित विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने आरोग्य वन, आरोग्य कुटीर, एकता मॉल और बाल पोषण पार्क का उद्घाटन किया। आरोग्य वन 17 एकड़ क्षेत्र में फैला है और यहां 380 विभिन्न प्रजातियों के 5 लाख पेड़ है। आरोग्य कुटीर में एक पारम्परिक उपचार सुविधा संथीगिरी वेलनेस सेंटर है जिसमें आयुर्वेद, सिद्ध, योग एवं पंचकर्म आधारित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।

 

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1668814

 

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल प्राणी उद्यान का उद्घाटन किया

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने केवड़िया में सरदार पटेल प्राणी उद्यान और जिओडेसिक एवरी डोम का उद्घाटन किया। उन्होंने केवड़िया में एकीकृत विकास योजनाओं के अंतर्गत 17 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की और 4 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन योजनाओं में नेविगेशन चैनल, नया गोरा सेतु, गरुड़ेश्वर बांध, सरकारी कर्मियों के लिए आवास, बस बे टर्मिनस, एकता पौधशाला, खलवानी पर्यावरण अनुकूल पर्यटन और जनजातीय गृह आवास शामिल हैं। उन्होंने इस अवसर पर स्टेचू ऑफ यूनिटी के लिए एकता क्रूज़ सेवा को भी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1668944

 

सरकार आम लोगों के कल्याण के लिए नीतियां बना रही है लेकिन इन नीतियों का प्रभावी कार्यान्वयन महत्वपूर्ण है - उपराष्ट्रपति

 

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को आम लोगों की जरूरतों के लिए प्रभावी तरीके से कार्य करने हेतु कार्यान्वयन और वितरण प्रणाली को परिष्कृत एवं कारगर बनाने पर जोर दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) की 66वीं वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि सेवाओं का निष्पादन करते समय, न्याय करते समय तथा आम लोगों की जरूरतों के लिए शासन संरचनाओं में बदलाव किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह वही बदलाव है जिसकी आज देश जरूरत महसूस कर रहा है।” श्री नायडू ने कहा कि सरकार लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा भारत के विकास को आगे ले जाने के लिए नीतियां और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रही है। हालांकि, प्रशासनिक लीडर्स और पेशेवरों द्वारा इन नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रभावी कार्यान्वयन सबसे महत्वपूर्ण है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि सुशासन को निचले स्तर तक कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के शासन के जरिए स्थापित संस्थानों के लिए जीवन का एक तरीका बन जाना चाहिए। कोविड-19 महामारी का उल्लेख करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत इससे रणनीतिक सतर्कता और त्वरित उचित कार्रवाई के साथ लड़ रहा है तथा संयुक्त राष्ट्र एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं भी इस महामारी से लड़ने में भारत की सराहना कर रही हैं।

 

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1669321

 

सरकार ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी योजना एक महीने तक और बढ़ाई

 

केन्द्र सरकार ने अर्थव्यवस्था में विभिन्न क्षेत्रों की शुरुआत होने और चल रहे त्योहारी सीजन के दौरान मांग में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) को एक महीने यानी 30 नवंबर, 2020 तक या इस योजना के तहत तीन लाख करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत होने के समय तक, इनमें जो भी पहले हो, बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस विस्तार से ऐसे ऋण लेने वालों को इस योजना के तहत ऋण प्राप्त करने का एक और अवसर उपलब्ध होगा जो अबतक योजना का लाभ नहीं उठा सके हैं। ईसीएलजीएस की घोषणा एमएसएमई, व्यापार उद्यमों, व्यापारिक उद्देश्यों के लिए व्यक्तिगत ऋणों और मुद्रा ऋण लेने वालों को 29 फरवरी, 2020 के अनुसार उनकी बकाया राशि ऋण का 20 प्रतिशत सीमा तक पूरी तरह से गारंटी युक्त और कोलेट्रल फ्री अतिरिक्त ऋण उपलब्ध कराने के लिए आत्मनिर्भर भारत पैकेज (एएनबीपी) के एक हिस्से के रूप में की गई थी।

 

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1669494

 

31 अक्टूबर को एक महीने की अवधि पूरा करने वाला यह ई-चालान एक असाधारण पहल है

 

31 अक्टूबर को एक महीने की अवधि पूरा करने वाला यह ई-चालान एक असाधारण पहल है, जिसके जरिए व्यवसायों के एक-दूसरे के साथ जुड़ने के तरीके में क्रांति लाई जा रही है। एनआईसी के अनुसार, शुरुआत के पहले महीने में ही 27,400 कर-दाताओं द्वारा एनआईसी पोर्टल पर 495 लाख से अधिक ई-चालान बनाए गए थे। जीएसटी प्रणाली में एक बड़ा बदलाव लाने वाली इस ई-चालान प्रणाली को 1 अक्टूबर, 2020 को किसी भी वित्तीय वर्ष में 500 करोड़ रुपये से अधिक के कुल कारोबार करने वाले व्यवसायों के लिए शुरू किया गया था। यह व्यवसाय करने में इज ऑफ डूइंग बिजनस को आगे करने में भारत के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा। चालान पंजीकरण पोर्टल द्वारा अंकित किए गए आंकड़े जीएसटी कॉमन पोर्टल (gst.gov.in) में कर-दाता के जीएसटीआर 1 रिटर्न में मूल रूप से दिखाई देगा, जिससे इस प्रकार अनुपालन बोझ कम किया जा सकेगा। 1 अक्टूबर, 2020 को 8.4 लाख ई-चालान के साथ शुरू, इसका उपयोग धीरे-धीरे तेज हो रहा है और 31 अक्टूबर, 2020 तक एक ही दिन में 35 लाख से अधिक ई-चालान तक पहुंच गया है। अक्टूबर, 2020 महीने के दौरान 641 लाख ई-वे चालान होने के कारण, (ई-वे चालान प्रणाली की यात्रा के दो वर्ष छह महीने के दौरान एक महीने में सबसे अधिक), इस प्रणाली की मजबूती स्थापित होती है।

 

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1669474

 

कोविड के कारण प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और स्वस्थ जीवन शैली के विकास के लिए दुनियाभर में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में लोगों की रुचि बढ़ी है : डॉ. जितेंद्र सिंह

 

केंद्रीय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कोविड के कारण प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और स्वस्थ जीवन शैली के विकास के लिए दुनियाभर में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में लोगों की रुचि बढ़ी है। एसोचैम द्वारा आयोजित वैश्विक आयुष मेले में उद्घाटन भाषण देते हुए, उन्होंने कहा कि पिछले 4-5 महीनों में पश्चिमी दुनिया ने वैकल्पिक चिकित्सा के सर्वोत्तम तरीकों का पता लगाने के लिए भारत की ओर रुख किया है। डॉ. सिंह ने कहा कि नया भारत स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा और पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली के माध्यम से विश्व को प्रतिरोधक क्षमता संवर्धन प्रणाली प्रदान करने में भी योगदान करेगा। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के गुणों पर बल दिया गया और वे फिर से उजागर हुए। उन्‍होंने कहा कि इस प्रणाली को डब्ल्यूएचओ सहित विश्व चिकित्सा व्यवस्था का हिस्सा बनाने की आवश्यकता है।

 

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1669082

 

 

चिकित्सा शिक्षा सुधार की ओर बड़ा कदम, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने "वार्षिक एमबीबीएस प्रवेश विनियमन (2020) के लिए न्यूनतम आवश्यकताएं" को अधिसूचित किया

 

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने वहनीय चिकित्सा शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने पहले प्रमुख विनियमन को अधिसूचित किया है। शनिवार को जारी अधिसूचना "वार्षिक एमबीबीएस प्रवेश विनियमन (2020) के लिए न्यूनतम आवश्यकताएं" ने तत्कालीन भारतीय चिकित्सा परिषद के "मेडिकल कॉलेजों के लिए न्यूनतम मानक आवश्यकताएं, 1999 (50/100/150/200/250 वार्षिक प्रवेश) का स्थान लिया है। यह नया विनियमन उन सभी नए मेडिकल कॉलेजों के लिए लागू होगा, जिनकी स्थापना का प्रस्ताव है और जो पहले स्थापित किया जा चुके हैं तथा अकादमिक वर्ष 2021-22 से अपनी वार्षिक एमबीबीएस प्रवेश संख्या में बढ़ोतरी के इच्छुक हैं। कुछ समय की अवधि के लिए, स्थापित मेडिकल कॉलेज इस अधिसूचना से पहले लागू प्रासंगिक नियमों द्वारा प्रशासित होंगे।

 

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1669142

 

 

अक्टूबर 2020 में 1,05,155 करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व का सकल संग्रह

 

अक्टूबर 2020 में सकल जीएसटी (वस्‍तु एवं सेवा कर) राजस्‍व संग्रह 1,05,155 करोड़ रुपये का हुआ जिसमें सीजीएसटी 19,193 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 25,411 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 52,540 करोड़ रुपये (माल के आयात पर संग्रहित 23,375 करोड़ रुपये सहित) और उपकर (सेस) 8,011 करोड़ रुपये (माल के आयात पर संग्रहित 932 करोड़ रुपये सहित) है। इस महीने प्राप्त जीएसटी राजस्व पिछले वर्ष इसी महीने में प्राप्त राजस्व से 10 प्रतिशत अधिक है। इस महीने के दौरान, पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना; माल के आयात से राजस्व 9 प्रतिशत अधिक था और घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व 11 प्रतिशत अधिक था। जीएसटी राजस्व में वृद्धि जुलाई, अगस्त और सितम्बर 2020 की तुलना में क्रमश: (-) 14, 8 और 5 प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि दर्ज की है, जो स्पष्ट रूप से अर्थव्यवस्था में सुधार के वक्र तथा इसके साथ राजस्व में सुधार को भी दर्शाता है।

 

विस्तार से यहां पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1669277

 

 

फील्ड कार्यालयों से मिली जानकारियां

  • महाराष्ट्र- बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के क्षेत्र में मुंबइकरों के लिए आज से 244 स्थानों पर फ्री कोविड-19 टेस्टिंग की सुविधाएं सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच 'वॉक-इन' के आधार पर उपलब्ध होंगी। इनमें से कुछ स्थानों पर आरटी पीसीआर पद्धति से चिकित्सा परीक्षण की सुविधाएं उपलब्ध होंगी जबकि अन्य में एंटीजन-आधारित चिकित्सा परीक्षण सुविधाएं मिलेंगी। बीएमसी के क्षेत्र में पहले से ही 54 निजी चिकित्सा प्रयोगशालाएं हैं, जो संशोधित सरकारी दरों पर कोविड-19 परीक्षण सुविधाएं प्रदान करती हैं। महाराष्ट्र में रविवार को 5,633 नए केस सामने आए। फिलहाल राज्य में 1.25 लाख सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक 90.24 लाख से ज्यादा कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं।
  • गुजरात- गुजरात में रविवार को करीब 900 कोरोना वायरस के केस आए, जो पिछले कुछ दिनों में सामने आए दैनिक मामलों की संख्या में और गिरावट को दर्शाता है। राज्य में एक दिन में 860 नए केस दर्ज किए गए, जो शनिवार को आए 935 मामलों और उससे एक दिन पहले 969 केस से कम है। रविवार को आए 860 केस में से 220 सूरत से- 167 शहरी और 53 ग्रामीण क्षेत्रों से थे। राज्य में इस समय कुल कोरोना वायरस केस 1,73,804 हैं जबकि 5 और मौतों के साथ मृतकों की कुल संख्या 3724 पहुंच गई है। सक्रिय मामले 12,833 हैं।
  • राजस्थान- राजस्थान सरकार ने कोविड महामारी से उत्पन्न संकट के मद्देनजर राज्य में त्योहारी सीजन के दौरान पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। सरकार ने राज्य में स्कूलों और कॉलेजों को 16 नवंबर तक बंद रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य में कोविड के हालात की समीक्षा की और राज्य सरकार के 'नो मास्क- नो एंट्री' और 'वॉर फॉर प्योर' अभियान के प्रभाव का भी जायजा लिया।
  • मध्य प्रदेश- पिछले एक महीने के दौरान रोज एक दिन में नए मिलने वाले संक्रमित लोगों से कहीं ज्यादा लोग ठीक होते गए, जिससे राज्य में कुल कोविड-19 रिकवरी रेट में 11 प्रतिशत से अधिक का सुधार हुआ है। रविवार को राज्य में 735 नए मामले दर्ज किए गए जिनमें केवल भोपाल में 100 से ज्यादा केस दर्ज किए गए। अन्य 50 जिलों में से 35 में 10 से कम ही नए केस आए।
  • गोवा- गोवा का सबसे बड़ा संगीत और नृत्य उत्सव - सनबर्न इस साल केवल 20 प्रतिशत की क्षमता के साथ आयोजित किया जाएगा। यह क्रिसमस के ठीक बाद 27-29 दिसंबर के बीच उत्तरी गोवा के वागाटोर बीच पर आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने त्योहार के दौरान एक सीमित क्षमता और न्यूनतम संपर्क एंट्री सहित प्रोटोकॉल को सामने रखा है। कोविड महामारी के कारण इस साल समग्र प्रतिक्रिया मंद है।
  • केरल- राज्य चुनाव आयोग ने उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि वह कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करके स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिए तैयार है। मतदान को स्थगित करने की याचिका पर कोर्ट को दिए अपने जवाब में चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि उसने राज्य के सभी राजनीतिक दलों के साथ चुनाव स्थिति पर चर्चा की है और चुनाव पूर्व व्यवस्था अंतिम चरण में है। राज्य सरकार स्कूलों को आंशिक रूप से फिर से खोलने पर विभिन्न विकल्पों को देख रही है, हालांकि राज्य में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सामान्य शिक्षा विभाग ने सरकार को 15 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने की संभावना के बारे में सूचित किया है। कोच्चि में एक और मौत के साथ राज्य में कोविड के कारण मृतकों का आंकड़ा 1513 हो गया है। राज्य में कल 7025 नए कोविड केस सामने आए थे।
  • तमिलनाडु- राज्य के कृषि मंत्री आर. दोरीकन्नू की शनिवार रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण मृत्यु हो गई। रविवार को तंजावुर जिले मेंपैतृक गांव राजागिरी के पास राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। तमिलनाडु में कोविड-19 के सैंपल की जांच शुरू होने के करीब 9 महीने बाद रविवार को आरटी-पीसीआर किट के जरिए एक करोड़ टेस्ट का रिकॉर्ड बना। तमिलनाडु में थिएटर, मल्टीप्लेक्स राज्य और केंद्र सरकारों की निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हुए 10 नवंबर से फिर से खोलने की तैयारी कर रहे हैं। पड़ोसी पुदुचेरी के लिए निजी बस सेवाओं, सरकारी सड़क परिवहन निगमों (टीएनएसटीसी समेत) के संचालन को तमिलनाडु सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद रविवार से पुदुचेरी और तमिलनाडु के बीच सेवा फिर से शुरू हो गईं।
  • कर्नाटक - राज्य में लगातार 18वें दिन नए केस से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। 3652 नए केस सामने आए जबकि 8,053 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए। केवल 10 दिनों में, 21 से 31 अक्टूबर तक राज्य में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या घटकर लगभग आधी रह गई है। 21 अक्टूबर को राज्य में सक्रिय मामले 1,00,440 थे और 31 अक्टूबर को यह संख्या घटकर 50,592 हो गई। मैसूर में दशहरा उत्सव के दौरान कोविड मरीजों के ठीक होने की दर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है; जिले में पिछले 15 दिनों में सक्रिय मामलों में 75 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है। जिला उपनिदेशकों के साथ स्कूल खोलने को लेकर कल सार्वजनिक निर्देश विभाग बैठक करेगा।
  • आंध्र प्रदेश- स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के केंद्र के दिशानिर्देशों के बाद राज्य सरकार के कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए स्कूल कोविड एहतियाती मानदंडों के साथ फिर से खुल गए हैं। तीन चरणों में वैकल्पिक दिनों के हिसाब से स्कूल आधे दिन की ही कक्षाएं चलाएंगे। कॉरपोरेट और निजी स्कूल अभी नहीं खुले हैं। आंध्र प्रदेश में मूवी थिएटर, जो सात महीने से अधिक समय से बंद थे, कोरोना वायरस के कारण विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में फिर से शुरू हो गए हैं। एक दिन में तीन शो चलाने की व्यवस्था की गई है। मल्टीप्लेक्स पेपरलेस टिकट के साथ कैशलेस लेनदेन पर चलेंगे। सभी थिएटरों में 50 प्रतिशत की बैठने की व्यवस्था की गई है।
  • तेलंगाना- पिछले 24 घंटों में 922 नए केस, 1456 लोग ठीक हुए और 7 लोगों की मौत हो गई। 922 मामलों में से 256 केस जीएचएमसी से सामने आए हैं। कुल मामले 2,40,970 और सक्रिय मामले 17,630 और मौतें 1348 हुई हैं। 2,21,992 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सात महीनों के बाद अंतर-राज्य बस सेवाओं को बहाल करने पर सहमत हो गए हैं। तेलंगाना में बहुप्रतीक्षित वन स्टॉप लैंड सर्विसेज पोर्टल, धरनी- राज्य सरकार की प्रमुख परियोजना के आज शुरू होने के बाद संपत्तियों का पंजीकरण फिर से शुरू हो गया है।
  • असम-1.43 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट वाले राज्य में किए गए 11,576 टेस्ट में से 166 नए केस का पता चला है जबकि 730 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। कुल केस 206517 और 95.28 प्रतिशत मरीज ठीक हो गए हैं और इस समय 4.26 प्रतिशत ही सक्रिय मामले हैं।
  • मिजोरम- मिजोरम-असम सीमा पर नाकेबंदी पांचवें दिन में प्रवेश कर गई। असम सरकार का आरोप है कि मिजोरम के इलाके में बंकर जैसी संरचनाएं स्थापित की जा रही हैं।
  • नगालैंड-28 नए मामलों के साथ ही नगालैंड में कोविड-19 के कुल पॉजिटिव केस 9,075 हो गए हैं।
  • सिक्किम- राज्य में कोविड से संबंधित मौतें 73 हो गई हैं और कुल केस बढ़कर 3,958 हो गए हैं।

फैक्ट चेक

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006W8FV.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007UE9R.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008A7WF.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009RQ3O.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010IIPZ.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image011JCTU.jpg

Image

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0130ENR.jpg

 

*****

एसजी/एएम/एएस/डीए

 



(Release ID: 1669742) Visitor Counter : 247