वित्‍त मंत्रालय

अक्टूबर 2020 में 1,05,155 करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व का सकल संग्रह

Posted On: 01 NOV 2020 11:09AM by PIB Delhi

अक्टूबर, 2020 में सकल जीएसटी (वस्‍तु एवं सेवा कर) राजस्‍व संग्रह 1,05,155 करोड़ रुपये का हुआ जिसमें सीजीएसटी 19,193 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 25,411 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 52,540 करोड़ रुपये (माल के आयात पर संग्रहित 23,375 करोड़ रुपये सहित) और उपकर (सेस) 8,011 करोड़ रुपये (माल के आयात पर संग्रहित 932 करोड़ रुपये सहित) है। अक्टूबर माह के लिए 31 अक्टूबर, 2020 तक दाखिल किए गए जीएसटीआर-3बी रिटर्न की कुल संख्‍या 80 लाख है।

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी के लिए 25,091 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 19,427 करोड़ रुपये का निपटान किया है। अक्टूबर, 2020 में नियमित निपटान के बाद केन्‍द्र सरकार और राज्‍य सरकारों द्वारा अर्जित कुल राजस्‍वसीजीएसटी के लिए 44,285 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 44,839 करोड़ रुपये है।

इस महीने प्राप्त जीएसटी राजस्व पिछले वर्ष इसी महीने में प्राप्त राजस्व से 10 प्रतिशत अधिक है। इस महीने के दौरान, पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना; माल के आयात से राजस्व 9 प्रतिशत अधिक था और घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व 11 प्रतिशत अधिक था। जीएसटी राजस्व में वृद्धि जुलाई, अगस्त और सितम्बर 2020 की तुलना में क्रमश: (-) 14, 8 और 5 प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि दर्ज की है, जो स्पष्ट रूप से अर्थव्यवस्था में सुधार के वक्र तथा इसके साथ, राजस्व में सुधार को भी  दर्शाता है।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वित्त वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझानदिखाता है। तालिका में अक्टूबर 2019 की तुलना में अक्टूबर, 2020 के दौरान और पूरे वर्ष के दौरान प्रत्येक राज्य में जीएसटी के संग्रह को राज्यवार दर्शाया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00104VT.png

 

तालिका: राज्य-वार जीएसटी संग्रह

राज्य

अक्टूबर 2019

अक्टूबर 2020

वृद्धि दर

जम्मू और कश्मीर

313

377

21%

हिमाचल प्रदेश

669

691

3%

पंजाब

1,189

1,376

16%

चंडीगढ़

157

152

-3%

उत्तराखंड

1,153

1,272

10%

हरियाणा

4,578

5,433

19%

दिल्ली

3,484

3,211

-8%

राजस्थान

2,425

2,966

22%

उत्तर प्रदेश

5,103

5,471

7%

बिहार

940

1,010

7%

सिक्किम

186

177

-5%

अरूणाचल प्रदेश

41

98

138%

नागालैंड

25

30

20%

मणिपुर

43

43

0%

मिजोरम

18

32

72%

त्रिपुरा

54

57

5%

मेघालय

113

117

4%

असम

888

1,017

14%

पश्चिम बंगाल

3,263

3,738

15%

झारखंड

1,437

1,771

23%

ओडिशा

1,994

2,419

21%

छत्तीसगढ़

1,570

1,974

26%

मध्य प्रदेश

2,053

2,403

17%

गुजरात

5,888

6,787

15%

दमन और दीव

83

7

-91%

दादरा और नगर हवेली

130

283

118%

महाराष्ट्र

15,109

15,799

5%

कर्नाटक

6,675

6,998

5%

गोवा

311

310

0%

लक्षद्वीप

2

1

-55%

केरल

1,549

1,665

7%

तमिलनाडु

6,109

6,901

13%

पुड्डुचेरी

146

161

10%

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

32

19

-42%

तेलंगाना

3,230

3,383

5%

आंध्र प्रदेश

1,975

2,480

26%

लद्दाख

0

15

 

अन्य भू-भाग

127

91

-28%

केंद्र का क्षेत्राधिकार

97

114

17%

कुल योग

73,159

80,848

11%

 

 

***

एमजी/एएम/पीकेपी



(Release ID: 1669277) Visitor Counter : 359