PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन

Posted On: 21 OCT 2020 6:07PM by PIB Delhi

Coat of arms of India PNG images free downloadhttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0015IFJ.jpg

 

(पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से संबंधित जारी प्रेस विज्ञप्तियां, पीआईबी फील्ड कार्यालयों से मिली जानकारियां और पीआईबी की ओर से फैक्ट चेक शामिल)

  • भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट का दौर जारी, लगातार दूसरे दिन 7.5 लाख से कम सक्रिय मामले
  • देश में पिछले 24 घंटों में 61,775 रिकवरी हुई है जबकि पुष्टि के केवल 54,044 नए मामले सामने आए
  • राष्ट्रीय मृत्यु दर मामला (सीएफआर) आज गिरकर 1.51 प्रतिशत हो गया
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की कोविड महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में सभी नागरिकों से ढिलाई न बरतने और आत्मसंतोष से बचने की विनम्र अपील की।
  • राष्ट्रीय रिकवरी दर 88.81 प्रतिशत पहुंची

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0050API.jpg

Image

भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट का दौर जारी, लगातार दूसरे दिन 7.5 लाख से कम सक्रिय मामले, 14 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेशों ने मृत्यु दर मामला एक प्रतिशत से कम हासिल किया

भारत ने लगातार दूसरे दिन सक्रिय मामलों की संख्या 7.5 लाख से नीचे रखने का दौर जारी रहा। हर दिन ठीक होने वाले कोविड रोगियों की अधिक संख्या के साथ ही भारत में रोजाना अधिक संख्या में लगातार रिकवरी  भी जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में 61,775 रिकवरी हुई है जबकि पुष्टि के केवल 54,044 नए मामले सामने आए हैं। यह तब है जब देश में पिछले 24 घंटों में 10,83,608 टेस्ट किए गए हैं। समय पर और उचित उपचार के साथसाथ टेस्ट, ट्रेक और ट्रीट रणनीति के सफल कार्यान्वयन के कारण मृत्यु दर में लगातार गिरावट आई है। राष्ट्रीय मृत्यु दर मामला (सीएफआर) आज गिरकर 1.51 प्रतिशत हो गया। केन्द्र ने सीएफआर को 1 प्रतिशत से नीचे लाने के उद्देश्य से राज्यों / केन्द्रशासित प्रदेशों को सलाह दी है। वर्तमान में 14 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेशों में 1 प्रतिशत से कम मृत्यु दर है।भारत की कुल रिकवरी आज 67,95,103 है। एक ही दिन की रिकवरी की अधिक संख्या के कारण राष्ट्रीय रिकवरी दर में निरंतर वृद्धि हुई है, जो तेजी से 89 प्रतिशत (88.81 प्रतिशत) हो गई है। रिकवरी के नए मामलों में से 77 प्रतिशत मामले 10 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। कर्नाटक में सबसे अधिक 8,500 से अधिक नई रिकवरी हुई है और इसके साथ ही उसने महाराष्ट्र को ​पीछे छोड़ दिया है। महाराष्ट्र और केरल दोनों राज्यों में 7,000 से अधिक नई रिकवरी हुई है। देश में पिछले 24 घंटों में 54,044 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 78 प्रतिशत मामले दस राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र ने 8,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। कर्नाटक और केरल, दोनों राज्यों से 6,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।पिछले 24 घंटों में 717 मौतें दर्ज की गई हैं। 10 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 82 प्रतिशत नई मौतें हुई हैं। कल बतायी गयी 29 प्रतिशत मौतें महाराष्ट्र में हुई। महाराष्ट्र में 213 मौतों हुई और इसके बाद कर्नाटक में 66 मौतें हुई।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1666389

प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम विशेष संबोधन

टेलीविज़न पर राष्ट्र के नाम अपने विशेष संबोधन में आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की कोविड महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में सभी नागरिकों से ढिलाई न बरतने और आत्मसंतोष से बचने की विनम्र अपील की। श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भले ही लॉकडाउन हटा दिया गया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना वायरस का देश से सफाया हो गया है। उन्होंने पूरे देश में स्थिति में हो रहे सुधार की सराहना की और आर्थिक गतिविधि सामान्य होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इस बात की भी सराहना की कि लोगों ने जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अपने घरों से बाहर निकलना शुरू कर दिया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में रोगियों के स्वस्थ होने की दर में सुधार हुआ है और मृत्यु दर कम हो रही है। श्री मोदी ने कहा कि भारत में प्रत्येक 10 लाख की आबादी पर लगभग 5,500 लोग ही कोरोना से संक्रमित हुए थे, जबकि अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में प्रत्येक 10 लाख की आबादी पर यह आंकड़ा लगभग 25,000 है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर मृत्यु की दर 83 है, जबकि विकसित राष्ट्रों जैसे अमेरिका, ब्राजील, स्पेन और ब्रिटेन सहित कई अन्य देशों में यह संख्या लगभग 600 है। प्रधानमंत्री ने सराहना की कि कई विकसित देशों की तुलना में भारत में ज्‍यादा से ज़्यादा लोगों की जान बचाई जा रही है।प्रधानमंत्री ने देश में कोविड अवसंरचना में सुधार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि, अब देश में 90 लाख से अधिक बिस्‍तर, 12 हजार क्‍वारंटीन केंद्र उपलब्‍ध हैं। उन्होंने कहा कि 2000 से अधिक कोरोना जांच प्रयोगशालाएं पूरे देश में कार्य कर रही हैं, जबकि परीक्षणों की संख्या जल्द ही 10 करोड़ को पार कर जाएगी।प्रधानमंत्री ने डॉक्‍टर, नर्स और अन्‍य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को धन्‍यवाद देते हुए कहा कि, वे सब 'सेवा परमो धर्म:' के मंत्र पर चलते हुए विशाल जनसमुदाय की निःस्‍वार्थ सेवा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ विभिन्न टीकों पर काम चल रहा है और इनमें से कुछ एक उन्नत चरण में हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार हर एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए एक विस्तृत रोड मैप भी तैयार कर रही है, जो कि वैक्सीन को आसानी से उपलब्ध करा सके।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1666299

प्रधानमंत्री द्वारा देश को सम्‍बोधन का मूल पाठ

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1666188  

प्रधानमंत्री ने पुलिस स्‍मृति दिवस पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पुलिस स्‍मृति दिवस पर कर्तव्य निभाने के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।आपदा प्रबंधन में सहायता से लेकर कोविड-19 से लड़ने तथा भयावह अपराधों को सुलझाने से लेकर कानून और व्यवस्था को बनाए रखने तकहमारे पुलिसकर्मी हमेशा बिना हिचके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। हमें उनके परिश्रम और नागरिकों की सहायता के प्रति तत्परता पर गर्व है।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-  https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1666339

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम मून जे-इन के बीच फोन पर बातचीत 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम मून जे-इन के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई की प्रगति, अंतर्राष्ट्रीय मूल्य श्रृंखलाओं में चल रहे विविधीकरण, एक पारदर्शी, विकासोन्मुखी और नियमों पर आधारित वैश्विक व्यापारिक व्यवस्था को बनाये रखने की जरूरत और विश्व व्यापार संगठन की अहम भूमिका समेत प्रमुख वैश्विक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। दोनों नेता उपरोक्त मुद्दों पर संपर्क में बने रहने और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में तेजी लाने पर सहमत हुए।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1666446

डॉ. हर्ष वर्धन ने कोविड-19 के लिए पुनरुद्देशित औषधियों से जुड़ी सीएसआईआर की भागीदारी वाली क्लिनिकल परीक्षण वेबसाइट "सीयूआरईडी" की शुरुआत की

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कल एक ऐसी वेबसाइट की शुरूआत की जो कोविड-19 से जुड़ी विभिन्न क्लिनिकल ​​परीक्षणों, जिसके लिए सीएसआईआर उद्योग, अन्य सरकारी विभागों और मंत्रालयों के साथ साझेदारी में जुटा हुआ है, के बारे में व्यापक जानकारी देता है। सीयूआरईडी या सीएसआईआर अशर्ड रिपर्पस्ड ड्रग्स के नाम वाला यह वेबसाइट औषधियों, निदानों तथा उपकरणों और उनके परीक्षण के वर्तमान चरण, सहयोगी संस्थानों तथा परीक्षणों में उनकी भूमिका तथा अन्य विवरणों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।केन्द्रीय मंत्री ने सीएसआईआर को कोविड​​-19 के खिलाफ चल रही लड़ाई में सबसे आगे रहने और क्लिनिकल ​​परीक्षणों को प्राथमिकता देने, उनकी नियामक मंजूरी के लिए आंकड़े तैयार करने और बाजार में दवाओं और निदानों को उतारने में मदद करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पुनरुद्देशित दवाओं के उपयोग के दृष्टिकोण और नई प्रक्रियाओं के माध्यम से कोविड-19 से संबंधित दवाओं को संश्लेषित करने और उन्हें उद्योग जगत को हस्तांतरित करने की सराहना की।सीएसआईआर कोविड-19 के संभावित उपचार के लिए मेजबान-निर्देशित चिकित्सा के साथ एंटी-वायरल के विभिन्न संयोजनों वाले क्लिनिकल ​​परीक्षणों में संभावनाएं तलाश रहा है। सीएसआईआर आयुष दवाओं के नैदानिक ​​परीक्षणों के लिए आयुष मंत्रालय के साथ भी काम कर रहा है और अलगअलग पौधों पर आधारित यौगिकों और संयोजन के आधार पर आयुष रोगनिरोधी और चिकित्सा प्रणाली की सुरक्षा और प्रभावकारिता परीक्षण किया है।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1666300

कोविड-19 की परिस्थितियों के बीच आयुष मंत्रालय ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में जारी राष्ट्रीय आयुष मिशन की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

आयुष मंत्रालय में सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कोविड-19 की स्थितियों के बीच इसके प्रबंधन और एहतियाती उपायों के लिए हाल के महीनों में आयुष मंत्रालय द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान के प्रभावों की समीक्षा बैठक की। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई इस बैठक में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आयुष के प्रधान सचिवों और स्वास्थ्य विभाग के सचिवों ने हिस्सा लिया।श्री कोटेचा ने कोविड-19 के प्रबंधन के लिए हाल ही में जारी किए गए राष्ट्रीय आयुर्वेद और योग प्रावधानों के संदर्भ में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की और राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों में आयुष स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों को शीघ्र संचालित किए जाने की आवश्यकता बताई और कहा कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के लिए राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जारी को जारी किए गए पैसों तथा खर्च को बेहतर किए जाने की शीघ्र आवश्यकता है।आयुष मंत्रालय के सचिव ने कोविड-19 के संदर्भ में आयुष मंत्रालय द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों को भी रेखांकित किया। उन्होंने आगाह किया कि अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं के चलते लोगों में सुरक्षा का गलत संदेश नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कोविड-19 महामारी का प्रभावी रूप से प्रबंधन करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आयुष प्रोटोकॉल के क्रियान्वयन हेतु सक्रिय समन्वय और साझेदारी का अनुरोध किया। उन्होंने आयुष व्यवस्था को मुख्यधारा में लाने के लिए राष्ट्रीय प्रोटोकॉल जारी किए जाने की व्याख्या करते हुए इसे एक लैंडमार्क बताया। महामारी से लड़ने के लिए राष्ट्रव्यापी प्रयास में एक दूसरे के अनुभवों को साझा करने और संयुक्त प्रयास से आयुष व्यवस्था को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी इस पर भी सभी ने सहमति जताई।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1666298

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा भारतवासियों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवन ही मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि भारतवासियों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवन ही मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद अपने ट्वीट्स में श्री शाह ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध इस जंग में भी देशवासियों के जीवन को बचाना ही मोदी सरकार ने अपना परम कर्तव्य माना। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए इस संकल्प को पुनः दोहराया है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि मैं सभी से करबद्ध निवेदन करता हूँ कि इस आपदा से लड़ने में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहींकी अपील को अपने जीवन का मंत्र बनायें और स्वयं को व अपने परिजनों को सुरक्षित रखें। एक संयुक्त व संकल्पित भारत के रूप में ही हम इस आपदा से जीत सकते हैं

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1666183

मंत्रिमंडल ने 2019-2020 के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस और गैर उत्पादकता से जुड़े बोनस को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने साल 2019-2020 के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस भुगतान करने को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे रेलवे, डाक, रक्षा, ईपीएफओ, ईएसआईसी, इत्यादि जैसे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के 16.97 लाख अराजपत्रित कर्मचारी लाभान्वित होंगे और वित्तीय भार 2,791 करोड़ रुपया होगा। गैर-पीएलबी या एडहॉक बोनस अराजपत्रित केन्द्रीय कर्मचारियों को दिया जाएगा। इससे 13.70 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और जिसका वित्तीय भार 946 करोड़ रुपया होगा।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1666406

 

छठा भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 22 से 25 दिसंबर तक वर्चुअल माध्यम से आयोजित होगा

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का 6वां संस्करण (आई.आई.एस.एफ. 2020) 22 से 25 दिसंबर 2020 तक आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कल नई दिल्ली में समीक्षा बैठक में इसकी घोषणा की। कार्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि, आई.आई.एस.एफ. 2020 इससे पहले आयोजित हुए महोत्सवों की तुलना में इस बार बहुत बड़े स्तर पर लेकिन वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। यह नई शुरुआत का परिचायक है।उन्होंने कहा कि, विज्ञान को प्रयोगशालाओं से बाहर लाकर युवाओं तथा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जज़्बे को बढ़ावा देने के अलावा आई.आई.एस.एफ. 2020 न केवल आत्म निर्भर भारत का निर्माण करेगा बल्कि वैश्विक कल्याण के लिए भारतीय वैज्ञानिकों तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचारों की भूमिका की भी झलक प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि, यह समय दुनिया के लिए वैश्विक चुनौतियों और लोगों के कल्याण में कार्य करते भारतीय वैज्ञानिकों की भूमिका को देखने का है। केंद्रीय मंत्री ने प्रतिभागियों से विचार-मंथन करने और उन तरीकों तथा साधनों की पहचान करने को कहा जिनके माध्यम से भारत ने कोविड -19 से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1666296

पेरोल आंकड़े: ईपीएफओ ने अगस्त 2020 में 10.06 लाख लाभार्थी जोड़े

ईपीएफओ द्वारा 20 अक्टूबर, 2020 को प्रकाशित आरंभिक पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि चालू वित्त वर्ष के शुरुआती पांच महीनों के दौरान ईपीएफओ लाभार्थियों की संख्या में लगभग 20 लाख की वृद्धि हुई है। कोविड-19 महामारी के चलते देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान नामांकन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था। हालांकि, जुलाई और अगस्त 2020 के लिए आरंभिक पेरोल आंकड़े कोविड-19 महामारी के नकारात्मक प्रभाव को कम करता हुआ दिखाई देते हैं और पूर्व-कोविड स्तर पर पहुँचने के संकेत देते हैं। जुलाई 2020 के दौरान लगभग 7.49 लाख नए लाभार्थी जोड़े गए जो पिछले वर्ष के इसी महीने यानि जुलाई 2019के दौरान जुड़े लाभार्थियों की कुल संख्या का लगभग 64% है। अगस्त 2020 में वृद्धि के इस रुझान में और सुधार हुआ, आंकड़े इसका प्रमाण हैं। इस साल अगस्त महीने में, अगस्त 2019 में दर्ज सदस्यता की तुलना में लगभग 93% लाभार्थी जुड़े। ईपीएफओ की सदस्य संख्या में वृद्धि के संबंध में इसे सामान्य स्थिति की तरफ पहुँचने का संकेतक के तौर पर माना जा सकता है।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1666170

शिक्षा मंत्री ने कहा- आईआईटी खड़गपुर का प्रौद्योगिकीय नवाचार ग्रामीण भारत के जीवन को प्रभावित करेगा

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कोविड -19 का पता लगाने मेंकोविरापनाम की नैदानिक मशीन की क्षमता का सफलतापूर्वक सत्यापन किया है। यह मशीन आईआईटी -खड़गपुर के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित की गई है। विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों ने पहले ही प्रौद्योगिकी लाइसेंसिंग के लिए इस संस्थान से संपर्क किया है ताकि राज्य भर के आम लोगों तक इस नवाचार की तेजी से पहुंच हो सके। अपने सख्त दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आईसीएमआर की एक अधिकृत प्रयोगशाला द्वारा रोगी के नमूनों का कठोर परीक्षण किये जाने के बाद, आईसीएमआर ने अब इस कोविड -19 नैदानिक जांच के प्रमाणन को हरी झंडी दे दी है। इस जांच को संचालन के लिहाज से काफी आसान बनाया गया है और काफी सस्ती होने के साथ-साथ इसके नतीजे की जानकारी एक घंटे के भीतर कस्टम-विकसित मोबाइल फोन एप्लिकेशन में उपलब्ध करायी सकती है। कोविड -19 के खिलाफ देश की लड़ाई में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा करने के लिए आज एक आभासी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, "मुझे खुशी है कि इस चिकित्सा प्रौद्योगिकी नवाचार के माध्यम से आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल किया है। इस उपकरण के पोर्टेबल होने और इसे बहुत कम ऊर्जा आपूर्ति पर संचालित किये जा सकने की वजह से यह ग्रामीण भारत में कई लोगों के जीवन को प्रभावित करेगा। न्यूनतम प्रशिक्षित ग्रामीण युवा इस उपकरण को संचालित कर सकते हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1666654

डॉ. हर्षवर्धन ने मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री के जन आंदोलन के कार्यान्वयन पर चर्चा की

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज सभी जिलों के जिला कलेक्टरों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।डॉ. हर्षवर्धन ने देश के साथ मध्य प्रदेश में कोविड संक्रमण की तुलना करते हुए कहा किभारत की कोविड से स्वस्थ होने की दर वर्तमान में लगभग 89% है, जबकि मध्य प्रदेश में स्वस्थ होने की दर 90.55% है। मध्य प्रदेश में कोविड से मृत्यु दर 1.73% है जो राष्ट्रीय औसत से कुछ अधिक है।संक्रमण के मामलों की संख्या में लगातार गिरावट की ओर इशारा करते हुए, उन्होंने अपना रुख दोहराते हुए कहा कि कोविड उपयुक्त व्यवहार से ही कोविड के प्रसारण को नियंत्रण में लाया जा सकता है।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1666572

 

पत्र सूचना कार्यालय के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां

 

महाराष्ट्र : कोविड-19 महामारी को देखते हुए राज्य सरकार ने आपूर्तिकर्ता और निजी अस्पतालों के लिए एन-95 तथा दो और तीन परत वाले मास्क के अधिकतम मूल्य निर्धारित किए हैं। महाराष्ट्र में एन-95 मास्क 19 से 49 रुपए और दो तथा तीन परत वाले मास्क 3 से 4 रुपए में उपलब्ध होंगे। राज्य में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के दस हजार से कम मामले सामने आए और 8,151 नए मामले मिले। मुंबई में कोविड-19 के 1,233 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में अब 1.74 लाख सक्रिय मामले हैं।

राजस्थान :  राज्य में लगातार सातवें दिन कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों के मुकाबले अधिक लोग स्वस्थ हुए। इसके कारण सक्रिय मामले घटकर बाइस दिनो में सबसे कम 20,254 रह गए। मंगलवार को 2,522 लोग कोविड-19 से स्वस्थ हुए जबकि संक्रमण के 1,897 नए मामले सामने आए। राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 1,55,095 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,77,123 है। राज्य में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 87.5 प्रतिशत हो गई है। 

मध्यप्रदेश : राज्य में दो माह बाद प्रतिदिन सामने आने वाले कोविड-19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या मंगलवार को एक हजार से कम रही। मध्यप्रदेश में 975 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,62,178 हो गई। 

छत्तीसगढ़ :  कोरोनावायरस के 2,507 नए मामले और पचास और लोगो की मृत्यु के बाद राज्य में मंगलवार को कुल मामलों की संख्या 1,65,279 और मृतकों की संख्या 1,584 हो गई। इसके साथ ही 378 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने और 1,910 लोगों के घर में पृथकवास पूरा करने के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,37,986 हो गई। छत्तीसगढ़ में अब कोविड-19 के 25,709 सक्रिय मामले हैं।

अरुणाचल प्रदेश :   राज्य में कोविड-19 से जुड़ी पेचीदगी के कारण एक और व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद अब तक कुल 31 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अरुणाचल प्रदेश में 255 कोविड-19 रोगी स्वस्थ हुए और संक्रमण के 135 नए मामले सामने आए। राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 80.09 प्रतिशत है।   

असम :   राज्य में बीते चौबीस घंटे में कोविड-19 के लिए 38585 नमूनों की जांच की गई और 1.73 प्रतिशत की पॉजिटिविटी दर से 666 नए मामले सामने आए। 

मेघालय :   राज्य में आज 105 व्यक्ति कोरोना वायरस से स्वस्थ हुए। मेघालय में अब 2,020 सक्रिय मामले हैं। इसमें से 98 मामले बीएसएफ और सशस्त्र बलों से जुड़े हैं। 

मिजोरम :   राज्य में कल कोविड-19 के तीस नए मामलो की पुष्टि हुई। मेघालय में कोविड-19 के कुल मामले 2,310 और सक्रिय मामले 145 हैं।

केरल :   राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव में प्रचार के लिए कोविड संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।नामांकन भरने के दौरान उम्मीदवार सहित केवल तीन लोगों को अनुमति होगी। इसके साथ ही उम्मीदवार फूलमाला,गुलदस्ता या रुपयों की माला तथा शाल स्वीकार नहीं करेंगे। प्रचार अभियान के लिए उम्मीदवार सहित केवल पांच व्यक्ति सहित लोगों के घर जाएंगे और प्रचार के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग किया जाएगा। केरल सरकार ने निजी क्षेत्र की प्रयोगशालाओं में कोविड-19 जांच की दर में कमी करने संबंधी आदेश जारी किया है। राज्य मंत्रीमंडल की आज हुई बैठक में मुख्यमंत्री आपदा राहत निधि में सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों द्वारा अनिवार्य वेतन योगदान को वापिस लेने का निर्णय लिया गया।

कर्नाटक :  उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को प्रयोग किए गए मास्क के निस्तारण के लिए विशेष नियम जारी करने का निर्देश दिया है। बेंगलुरु स्थित कोविड-19 अस्पतालों में बीते सात दिनो में भर्ती होने वाले रोगियों की संख्या में चालीस प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है,हालांकि कई अस्पतालों में आईसीयू अभी भी पूरी तरह से भरे हुए हैं। लॉकडाउन के कारण राज्य में अधिकतर एमएसएमई स्थिति में सुधार न होने पर बंद हो सकते हैं। लॉकडाउन ने बीस प्रतिशत उद्योगो को प्रभावित किया है और केवल दस प्रतिशत से कम उद्योग फिर से खुले हैं।    

तमिलनाडु :   त्योहार सत्र को देखते हुए राज्य सरकार ने दुकानों को रात दस बजे तक खोलने की अनुमति दे दी है। वर्तमान में छूट के साथ जारी लॉकडाउन 31 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा। लॉकडाउन में छूट के बाद कोयंबटूर लौटने वाले प्रवासी कामगारों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चौदह दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है। कोविड-19 महामारी के कारण एनपीआर की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई थी। सिनेमा हॉल मालिकों ने मुख्यमंत्री पलानीस्वामी से हॉल फिर से खोलने की अनुमति देने और कोविड-19 महामारी के कारण हुए नुकसान को कम करने के लिए मनोरंजन कर को माफ करने का आग्रह किया है।

आंध्रप्रदेश :    राज्य सरकार ने कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत की है जो 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। मुख्य सचिव ने इस संबंध में  आज विजयवाड़ा में एक रैली को हरी झंडी दिखाई। राज्य सरकार कोविड-19 पर तैयारियों को लेकर आगामी दस दिनों के लिए विशेष अभियान चलाएगी। विशाखापट्टनम स्थित किंग जार्ज हास्पिटल (केजीएच) और आंध्र मेडिकल कालेज(एएमसी) ने डीआरडीओ द्वारा विकसित 2-डियोक्सी-डी ग्लूकोज का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है।डीआरडीओ द्वारा विकसित यह दवाई मध्यम से गंभीर लक्षणों वाले कोरोना वायरस के रोगियों में कोरोना वायरस का प्रभाव कम करने और स्वस्थ होने की प्रकिया को तीव्र कर सहायक उपचार के लिए प्रयोग की जाएगी। डीआरडीओ द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत ये दवाई नौ स्वंयसेवको को दी गई और इसकी रिपोर्ट अग्रिम निर्धारण के लिए भेज दी गई है।

तेलंगाना :   बीते चौबीस घंटे में कोरोना के 1579 नए मामले सामने आए,1811 लोग स्वस्थ हुए और 5 लोगों की मृत्यु हुई। 1579 मामलों में से 256 मामले जीएचएमसी में मिले। राज्य में अब कोरोना के कुल 2,26,124 मामले, 20,449 सक्रिय मामले, 1287 मामले और 2,04,388 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

राज्य सरकार ने तीसरी बार विभिन्न विश्वविद्यालयों की स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा 25 अक्टूबर को दशहरे तक स्थगित कर दी है। केंद्र सरकार ने तेलंगाना में हाल ही में हुई बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से हुए नुकसान का मौके पर आकलन करने के लिए पांच सदस्यीय अंतर-मंत्रीय केंद्रीय दल का गठन किया है। यह दल 22 अक्टूबर से दो दिवसीय दौरे की शुरूआत करेगा।                  


 

 

 

 


******

एमजी/एएम/एजे/डीए



(Release ID: 1666686) Visitor Counter : 247