स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट का ट्रेंड जारी


लगातार दूसरे दिन 7.5 लाख से कम सक्रिय मामले

14 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेशों ने मृत्यु दर मामला एक प्रतिशत से कम हासिल किया

Posted On: 21 OCT 2020 11:28AM by PIB Delhi

भारत ने लगातार दूसरे दिन सक्रिय मामलों की संख्या 7.5 लाख से नीचे रखने का अपना ट्रेंड बनाए रखा है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0017EJB.jpg

हर दिन ठीक होने वाले कोविड रोगियों की अधिक संख्या के साथ ही भारत में रोजाना अधिक संख्या में लगातार रिकवरी का ट्रेंड भी जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में 61,775 रिकवरी हुई है जबकि पुष्टि के केवल 54,044 नए मामले सामने आए हैं। यह तब है जब देश में पिछले 24 घंटों में 10,83,608 टेस्ट किए गए हैं।

समय पर और उचित उपचार के साथ—साथ टेस्ट, ट्रेक और ट्रीट रणनीति के सफल कार्यान्वयन के कारण मृत्यु दर में लगातार गिरावट आई है। राष्ट्रीय मृत्यु दर मामला (सीएफआर) आज गिरकर 1.51 प्रतिशत हो गया।

केन्द्र ने सीएफआर को 1 प्रतिशत से नीचे लाने के उद्देश्य से राज्यों / केन्द्रशासित प्रदेशों को सलाह दी है। वर्तमान में 14 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेशों में 1 प्रतिशत से कम मृत्यु दर है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002JYKA.jpg

भारत की कुल रिकवरी आज 67,95,103 है। एक ही दिन की रिकवरी की अधिक संख्या के कारण राष्ट्रीय रिकवरी दर में निरंतर वृद्धि हुई है, जो तेजी से 89 प्रतिशत (88.81 प्रतिशत) हो गई है।

रिकवरी के नए मामलों में से 77 प्रतिशत मामले 10 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं।

कर्नाटक में सबसे अधिक 8,500 से अधिक नई रिकवरी हुई है और इसके साथ ही उसने महाराष्ट्र को ​पीछे छोड़ दिया है। महाराष्ट्र और केरल दोनों राज्यों में 7,000 से अधिक नई रिकवरी हुई है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003VGJL.jpg

देश में पिछले 24 घंटों में 54,044 नए मामले सामने आए हैं।

इनमें से 78 प्रतिशत मामले दस राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र ने 8,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। कर्नाटक और केरल, दोनों राज्यों से 6,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004VZF3.jpg

पिछले 24 घंटों में 717 मौतें दर्ज की गई हैं।

10 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 82 प्रतिशत नई मौतें हुई हैं।

कल बतायी गयी 29 प्रतिशत मौतें महाराष्ट्र में हुई। महाराष्ट्र में 213 मौतों हुई और इसके बाद कर्नाटक में 66 मौतें हुई।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005OI9I.jpg

***

एमजी/एएम/सीसीएच/डीसी



(Release ID: 1666389) Visitor Counter : 225