PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन

Posted On: 14 OCT 2020 6:23PM by PIB Delhi

Coat of arms of India PNG images free downloadhttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0015IFJ.jpg

 

(पिछले 24 घंटों में जारी कोविड-19 से संबंधित प्रेस विज्ञप्तियां, पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां और पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य शामिल हैं)

  • भारत ने नमूनों के परीक्षण में एक नया मील का पत्थर पार किया,रिकॉर्ड 9 करोड़ के पार हुए कुल परीक्षण
  • 20 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से कम
  • सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट, आज सक्रिय मामले घटकर 8,26,876 हो गए,यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 11.42%
  • पिछले 24 घंटों में कोविड के 74,632 रोगी ठीक हुए हैं और डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि इस अवधि के दौरान नए पुष्ट मामले 63,509 सामने आए हैं।
  • रोगियों के ठीक होने संख्या बढ़ने के साथ राष्ट्रीय रिकवरी दर 87.05% तक पहुंचा
  • रेलवे ने त्यौहारी सीजन नजदीक होने के मद्देनजर यात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए

 

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0050API.jpg

Image

 

भारत ने नमूनों के परीक्षण में एक नया मील का पत्थर पार किया,रिकॉर्ड 9 करोड़ के पार हुए कुल परीक्षण,20 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से कम

भारत ने जनवरी 2020 से कोविड-19 के कुल परीक्षणों की संख्या में तेजी से वृद्धि का प्रदर्शन किया है। देश ने आज कुल 9 करोड़ नमूनों के परीक्षणों की सीमा को पार कर लिया है। पिछले 24 घंटों में किए गए 11,45,015 परीक्षणों के साथ अभी तक कुल 9,00,90,122 नमूनों का परीक्षण हो चुका है। देश की परीक्षण क्षमता देश भर में फैली 1900 से अधिक प्रयोगशालाओं और केंद्र तथा राज्य / केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों के सहयोगात्मक प्रयासों से कई गुना अधिक है। हर दिन 15 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा सकता है।देश में 1135 सरकारी प्रयोगशालाओं और 823 निजी प्रयोगशालाओं सहित कुल 1935 परीक्षण प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं जिसकी बदौलत दैनिक परीक्षण क्षमता में पर्याप्त वृद्धि हुई है। निरंतर आधार पर बहुत उच्च देशव्यापी परीक्षण के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। 20 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में पॉजिटिविटी दर राष्ट्रीय औसत से कम है। संचयी पॉजिटिविटी दर 8.04% है और इसमें निरंतर गिरावट जारी है।भारत ने हाल के दिनों में लगातार नए मामलों की तुलना में अधिक रिकवरी दर दर्ज की है। नतीजतन, सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है और आज सक्रिय मामले घटकर 8,26,876 हो गए हैं और यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 11.42% है। पिछले 24 घंटों में कोविड के 74,632 रोगी ठीक हुए हैं और डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि इस अवधि के दौरान नए पुष्ट मामले 63,509 सामने आए हैं। रोगियों के ठीक होने संख्या के साथ इसने राष्ट्रीय रिकवरी दर 87.05% तक पहुंच गया है। अभी तक कुल 63,01,927 रोगी ठीक हो चुके हैं। ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर 54,75,051 हो गया है और लगातार यह अंतर बढ़ रहा है। ठीक होने वाले नए मामलों में से 79 फीसदी मामले 10 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और दिल्ली शामिल है। महाराष्ट्र ने एक दिन में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या में 15,000 का सर्वाधिक योगदान दिया है।पिछले 24 घंटों के दौरान 63,509 नए पुष्ट मामले दर्ज किए गए। 77% नए मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल ने सबसे अधिक नए मामलों की संख्या में महाराष्ट्र को पछाड़ दिया है। शीर्ष तीन योगदान देने वाले राज्य केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक ने इस सूची में 8,000 से अधिक मामलों का योगदान दिया है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश दोनों ने मिलकर इस सूची में 4,000 से अधिक मामलों का योगदान दिया।पिछले 24 घंटों में 730 रोगियों की मौत हुई हैं। इनमें से लगभग 80% दस राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। 25 फीसदी से अधिक मौतें महाराष्ट्र (187 मौत) से दर्ज की गई हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1664336

20 राज्यों को 68,825 करोड़ रुपये जुटाने की अनुमति मिली

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 20 राज्यों को बाजार से कर्ज के जरिए 68,825 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि जुटाने की अनुमति दी। अपने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के 0.50 प्रतिशत की दर से अतिरिक्त ऋण जुटाने की अनुमति उन राज्यों को दी गई है जिन्होंने जीएसटी क्रियान्वयन से हुई राजस्व क्षतिपूर्ति को पूरा करने के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा सुझाए दो में से पहले विकल्प को चुना था। 27 अगस्त 2020 को आयोजित जीएसटी परिषद की बैठक में इन दो विकल्पों को आगे रखा गया था और बाद में 29 अगस्त 2020 को राज्यों को इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। 20 राज्यों ने विकल्प-1 को चुना है।अभी आठ राज्यों को किसी एक विकल्प का चुनाव करना बाकी है।व्यय विभाग ने 17 मई 2020 को राज्यों को जीएसडीपी के 2 प्रतिशत तक अतिरिक्त कर्ज सीमा प्रदान की थी। इस 2 प्रतिशत की सीमा में से 0.5 प्रतिशत की अंतिम किस्त को भारत सरकार द्वारा निर्धारित चार सुधारों में से कम से कम तीन को पूरा करने के लिए किया गया था। हालांकि जिन राज्यों ने जीएसटी क्रियान्वयन से हुई राजस्व की कमी को पूरा करने के लिए पहला विकल्प चुना है, उनके लिए जीएसडीपी के 0.5 प्रतिशत की अंतिम किस्त का लाभ उठाने के लिए सुधारों की शर्त से छूट दी गई है। इस प्रकार से 20 राज्य, जिन्होंने पहले विकल्प को चुना है, बाजार से कर्ज के माध्यम से 68,825 करोड़ रुपये की राशि जुटाने के पात्र हो गए हैं। विशेष उधार खिड़की को लेकर अलग से कदम उठाए जा रहे हैं।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1664221

स्विटजरलैंड, माल्टा और बोत्सवाना के राजदूतों ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्यम से परिचय पत्र प्रस्तुत किये

राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने एक वर्चुअल समारोह में आज स्विट्जरलैंड, माल्टा और बोत्सवाना के राजदूत / उच्चायुक्त के परिचय पत्र स्वीकार किये। परिचय प्रस्तुत करने वालों में महामहिम डॉ राल्फ हेकनर, स्विट्जरलैंड के राजदूत, महामहिम श्री रूबेन गौसी, माल्टा के उच्चायुक्त और महामहिम श्री गिलबर्ट शिमाने मंगोले, बोत्सवाना के उच्चायुक्त शामिल हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्री कोविंद ने राजदूतों को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं दीं।राष्ट्रपति श्री कोविंद ने कहा कि कोविड -19 महामारी ने हमारे सामूहिक स्वास्थ्य और आर्थिक कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक वैश्विक सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय जल्द ही महामारी का हल ढूंढ लेगा और इस संकट से अधिक मजबूत और सहनशील होकर उभरेगा।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1664375

रेल मंत्रालय ने 196 जोड़ीफेस्टिवल स्पेशलट्रेन सेवा को मंजूरी दी

त्योहारी सीजन को देखते हुए रेल मंत्रालय ने 196 जोड़ी (392 ट्रेनों)फेस्टिवल स्पेशलको मंजूरी दी है। भारतीय रेलवे इन ट्रेनों का संचालन 20 अक्टूबर 2020 से 30 नवंबर 2020 के बीच करेगा। त्योहारी सीजन में चलाई जा रहीं इन फेस्टिवल स्पेशल सर्विस के लिए स्पेशल ट्रेन का किराया भुगतान करना होगा।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1664227

खरीफ विपणन सत्र 2020-21 के दौरान एमएसपी संचालन पर धान की खरीद ने ज़ोर पकड़ा

खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2020-21 पहले ही शुरू हो चुका है और सरकार द्वारा अपनी मौजूदा एमएसपी योजनाओं के अनुसार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीफ 2020-21 फसलों की खरीद जारी है जैसा कि विगत वर्षों में किया गया था। खरीफ विपणन सत्र 2020-21 के लिए धान की खरीद ने गति पकड़ ली है, राज्यों की खरीद मात्रा में वृद्धि होने से यह बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। भारतीय खाद्य निगम ने अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर 12.10.2020 तक 48.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इस दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 9164.30 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया, जिससे 4.16 लाख से अधिक किसान लाभांवित हुए हैं।12.10.2020 तक सरकार ने अपनी नोडल एजेंसियों के माध्यम से 630.06 मीट्रिक टन मूंग और उड़द की खरीद एमएसपी मूल्यों पर की है। इससे तमिलनाडु, महाराष्ट्र और हरियाणा में 554 किसानों को 4.53 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1664211

 

रेलवे सुरक्षा बल ने त्यौहारी सीजन नजदीक होने के मद्देनजर यात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए

त्यौहारी सीजन नजदीक होने के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों के लिए कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं। आम जनता को रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों या रेलवे के अन्य क्षेत्रों में रहते समय कृत्यों या चूक से बचने का परामर्श दिया गया है। चूंकि इन कृत्यों या चूक से कोरोना वायरस के फैलने में मदद मिलने की आशंका है, रेलवे प्रशासन द्वारा प्रदान की जाने वाली यात्री सुविधाओं में इनसे खतरा हो सकता है इसलिए ऐसी किसी भी चूक या नियमों की उपेक्षा अथवा लापरवाही के लिए जो किसी व्यक्ति की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती हो के लिए कारावास या जुर्माना की सजा का प्रावधान किया गया है।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़े-

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1664515

 

पत्र सूचना कार्यालय के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां

 

हिमाचल प्रदेश : राज्य सरकार ने 14 अक्टूबर,2020 से हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन निगम की अंतरराज्जीय बस सेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि पहले चरण में 25 मार्ग पर अंतरराज्जीय बस सेवा शुरू की जाएगी और इसमें चंडीगढ़,पठानकोट,बद्दी,होशियारपुर,लुधियाना,अंबाला,हरिद्वार आदि शामिल हैं। अंतरराज्जीय मार्ग पर केवल गैर-वातानुकूलित बस चलाई जाएंगी और इसमें रात्रि सेवा भी शामिल की गई है। परिवहन मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही अन्य राज्यों के लिए भी अंतरराज्जीय बसें संचालित की जाएगी।

 

अरुणाचल प्रदेश : राज्य में 193 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अरुणाचल प्रदेश में कल 170 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दी गई और चार लोगों की मृत्यु हुई। राज्य में कोविड-19 से अब तक हुई कुल 28 लोगों की मृत्यु में से ग्यारह लोगों की मृत्यु अक्टूबर माह में हुई।

 

असम : राज्य में कल 1,482 और लोग कोरोना से संक्रमित मिले और 1,020 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। असम में अब कोरोना के कुल 1,96, मामले हैं। राज्य में अब तक 1,67,056 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। असम में अब कोरोना के 28897 सक्रिय मामले हैं और 830 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

 

मेघालय : राज्य में आज 133 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। मेघालय में अब कोरोना के कुल 2,367 सक्रिय मामले है और अब तक कुल 5,406 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

 

नगालैंड : राज्य में 123 और लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

 

केरल : राज्य सरकार ने कोविड-19 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी देने संबंधी दिशा निर्देश में संशोधन किया है। संशोधित दिशा निर्देश के अनुसार संक्रमण की तीव्रता को देखते हुए रोगियों को अस्पताल से छुट्टी देने के लिए कई श्रेणियों में बाँटा गया है। बिना लक्षण वाले रोगियों को जांच में पहली बार पॉजिटिव मिलने के दसवें दिन रैपिड एंटीजन जांच करानी होगी। जांच में नेगेटिव होने पर इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। जांच में पॉजिटिव मिलने पर हर दूसरे दिन रैपिड एंटीजन जांच करायी जाएगी और नेगेटिव होने पर रोगी को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी देने के नए दिशा निर्देश राज्य में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बाद बनाई गई है। सभी श्रेणी के रोगियों को 7 दिन के पृथकवास और विश्राम में रहना होगा। केरल में कल कोविड-19 के 8,764 नए मामले सामने आए। राज्य में वर्तमान में 95,407 रोगियों का उपचार चल रहा है और 2.82 लाख लोग निगरानी में हैं। राज्य में कोविड-19 से अब तक 1,046 लोगों की मृत्यु हुई है।

 

तमिलनाडु : राज्य के मुख्य सचिव के षणमुगम को कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए तीन माह का सेवा विस्तार दिया गया है। श्री षणमुगम 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले थे लेकिन अब उनका कार्यकाल 31 जनवरी,2021 तक बढ़ा दिया गया है।षणमुगम को यह दूसरा सेवा विस्तार है। राज्य सरकार ने मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय को सूचित किया कि राज्य के भीतर और बाहर वर्तमान के ई-पास प्रणाली को बदलकर शीघ्र ही ई-पंजीकरण प्रणाली की शुरूआत की जाएगी। न्यायालय ने राज्य सरकार से तीन दिन के भीतर अंतरराज्जीय और राज्य में एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए आवागमन पर स्पष्टीकरण लेने के लिए भी कहा। तमिलनाडु में कल लगातार दूसरे दिन पांच हजार से कम मामले सामने आए। मंगलवार को राज्य में कोविड-19 के 4,666 मामले सामने आए और 57 लोगों की मृत्यु हुई। राज्य में अब कोरोना के कुल 6,65,930 मामले हैं और 10,371 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

 

कर्नाटक : उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से पूछा है कि आगामी त्योहारों के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन कैसे कराया जाएगा। उच्च न्यायालय ने कर्नाटक सरकार को कोविड रोगियों के लिए बेड की उपलब्धता पर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश भी दिया। राज्य में कल से सिनेमा हॉल लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। कर्नाटक सरकार में मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग एक दूसरे के लिए अभिन्न हैं और और इनके बीच बेहतर समन्वय और तालमेल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। कर्नाटक में कल कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या छह लाख से अधिक हो गई। एक अक्टूबर से 1.17 लाख लोग कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं।

 

आंध्रप्रदेश : राज्य के 13 जिलों के फिल्म प्रदर्शक ने आज विजयवाड़ा में मुलाकात के बाद कल से सिनेमा हॉल न खोलने का फैसला लिया है। प्रदर्शकों का कहना है कि हर सिनेमा हॉल खोलने के लिए दस लाख रूपए की अतिरिक्त लागत आएगी और पचास प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल चलाना मुश्किल होगा। फिल्म प्रदर्शकों ने राज्य सरकार ने नियत बिजली शुल्क हटाने की अपील की है। राज्य में कोविड संक्रमण का पहला मामला आने के सात महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 के कुल 7,63,573 मामले हो गए हैं। आंध्रप्रदेश में अब तक कोविड-19 से 6,291 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। राज्य में अब तक 7,14,427 लोग स्वस्थ हुए है। आंध्रप्रदेश में अब तक कोविड-19 के 67 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

 

तेलंगाना : राज्य में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1446 नए मामले सामने आए, 1918 लोग स्वस्थ हुए और 8 लोगों की मृत्यु हुई। 1446 मामलों में से 252 मामले जीएचएमसी में मिले। तेलंगाना में अब कोविड के कुल 2,16,238 मामले, 23,728 सक्रिय मामले,1241 लोगों की मृत्यु और 1,91,269 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार हैदराबाद में मंगलवार को अब तक की सबसे अधिक बारिश हुई। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के कारण कई सड़कों और निचले क्षेत्रों में जलजमाव हो गया।

 

महाराष्ट्र : स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेश टोपे ने कहा है कि राज्य में 12.5 लाख खराब आरटी-पीसीआर जांच किट को शीघ्र बदला जाएगा। टोपे ने इन जांच किट को सरकार द्वारा एक निजी कंपनी से खरीदने की पुष्टि करते हुए कहा कि इन किट से हुई जांच में गलत परिणाम सामने आए हैं। पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने भी इसकी पुष्टि की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने इन खराब किट की आपूर्ति तुरंत रोक दी है और कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 8,522 नए मामले सामने आए और 15,356 लोग स्वस्थ हुए। राज्य में अब 2,05,415 सक्रिय मामले हैं।

 

गुजरात : राज्य में पहली बार सक्रिय मामलों की संख्या दस प्रतिशत से गिरकर 9.9 प्रतिशत रह गई है। गुजरात में बीते चौबीस घंटे में 1,375 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी देने के बाद सक्रिय मामले कम होकर 15,209 रह गए हैं। राज्य में मंगलवार को 50,933 नमूनों की जांच की गई और अब तक 51.14 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। इस बीच राज्य सरकार ने 17 अक्टूबर से नर्मदा जिले में स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को फिर से खोलने का निर्णय लिया है।

 

राजस्थान : राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों से नाजुक रोगियों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लाज्मा दान करने की प्रक्रिया बहुत सरल है और प्लाज्मा देने वाले व्यक्ति का रक्त नहीं लिया जाता। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में एक लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आना चाहिए। राजस्थान में कोविड-19 के 21,924 सक्रिय मामले हैं।

 

मध्यप्रदेश : राज्य में बीते तीन सप्ताह में कोविड-19 के नए मामलों में 37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 88.4 प्रतिशत है। मध्यप्रदेश में अब 14,661 सक्रिय मामले हैं।

 

छत्तीसगढ़ : राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए एक सघन सामुदायिक सर्वेक्षण अभियान 12 अक्टूबर को संपन्न हुआ।ग्रामीण और शहरी इलाकों में घर-घर चले इस सर्वेक्षण में कोविड-19 के लक्षण वाले रोगियों की पहचान की गई। अभियान के दौरान 56 लाख घरों का सर्वेक्षण किया गया। अभियान में एक लाख से अधिक लोगों की जांच की गई और छह हजार पॉजिटिव मामलों की पहचान हुई।

 

गोवा : राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुरुप बृहस्पतिवार से सिनेमा हॉल को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। इस बीच सिनेमा हॉल मालिकों का कहना है कि नई फिल्मों के जारी न होने तक सिनेमा हॉल नहीं खुलेंगे।

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006N1RF.jpg

 

 


******

एमजी/एएम/एजे/डीए



(Release ID: 1664651) Visitor Counter : 338