PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन

Posted On: 29 MAY 2020 6:31PM by PIB Delhi

Coat of arms of India PNG images free download

 

 

 

 

 

 

(पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से संबंधित जारी प्रेस विज्ञप्तियां, पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां और पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य शामिल है)

 

अभी तक कोविड-19 के 71,105 मरीज स्वस्थ हो गए हैं; इस प्रकार सुधार की दर 42.89 प्रतिशत हो गई है।

कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 89,987 है; वहीं पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 1,65,799 के स्तर पर पहुंच गई है।

रेलवे ने बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों और 65 साल से ज्यादा के बुजुर्गों से रेल के माध्यम से यात्रा से बचने की अपील की है।

श्रमिक स्पेशल ट्रेनें अभी तक 50 लाख से ज्यादा लोगों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचा चुकी हैं।

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 23 अतिरिक्त लघु वन उपज के समावेशन और उनके न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005DCFM.jpg

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से कोविड-19 पर प्राप्त अपडेट

भारत सरकार राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के साथ मिलकर क्रमिक, पूर्व-निर्धारित और सक्रिय दृष्टिकोण को अपनाते हुए कोविड-19 की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन की दिशा में अनेक कदम उठा रही है। इनकी उच्चतम स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जा रही है। अभी तक 89,987 मामले सक्रिय चिकित्सा निगरानी में हैं। अब तक कुल 71,105 लोगों का उपचार किया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में 3,414  लोगों का उपचार किया गया। इससे हमारी कुल सुधार की दर 42.89 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006TPA7.jpg

 

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627824

रेल मंत्रालय की यात्रियों से अपील

भारतीय रेलवे, देश भर में प्रतिदिन कई श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, ताकि प्रवासियों की अपने घरों को वापसी सुनिश्चित हो सके। यह देखा जा रहा है कि कुछ ऐसे लोग भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं जो पहले से ही ऐसी बीमारियों से पीड़ित हैं जिनसे कोविड-19 महामारी के दौरान उनके स्वास्थ्य को खतरा बढ़ जाता है। यात्रा के दौरान पूर्व ग्रसित बीमारियों से लोगों की मृत्यु होने के कुछ दुर्भाग्यपूर्ण मामले भी मिले हैं। ऐसे कुछ लोगों की सुरक्षा हेतु रेल मंत्रालय अपील करता है कि पूर्व ग्रसित बीमारी (जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर, कम प्रतिरक्षा) वाले व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे एवं 65 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए, जब तक आवश्यक ना हो रेल यात्रा करने से बचें।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627562

भारतीय रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने वाले लगभग 50 लाख प्रवासियों को 85 लाख से भी अधिक मुफ्त भोजनऔर लगभग 1.25 करोड़ मुफ्त पानी की बोतलेंवितरित कीं

भारतीय रेलवे ने 1 मई, 2020 से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करने वाले प्रवासियों को 85 लाख से भी अधिक मुफ्त भोजनऔर लगभग 1.25 करोड़ मुफ्त पानी की बोतलेंवितरित की हैं। आईआरसीटीसी यात्रा कर रहे प्रवासियों को रेल नीर पानी की बोतलों के साथ भोजन के रूप में पूरी-सब्जी-अचार, रोटी-सब्जी-अचार, केला, बिस्कुट, केक, बिस्कुट-नमकीन, केक, शाकाहारी पुलाव, पाव भाजी, नींबू-चावल-अचार, उपमा, पोहा-अचार, इत्यादि उपलब्ध करा रही है। 28 मई 2020 तक देश भर के विभिन्न राज्यों से 3736श्रमिक स्पेशलट्रेनें चलाई गई हैं, जबकि लगभग 67 ट्रेनें और चलनी हैं। 27 मई 2020 को 172 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रवाना की गईं। अब तक 27 दिनों में लगभग 50 लाख प्रवासियों को श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से उनके गृह राज्यों में ले जाया गया है। उल्लेखनीय है कि आज चलने वाली ट्रेनों को किसी भी तरह के ट्रैफि‍क जाम (कंजेशन) का सामना नहीं करना पड़ा।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627519

भारतीय रेलवे ने राजधानी श्रेणी की 30 विशेष ट्रेनों और 200 विशेष मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए निर्देशों में संशोधन किया

भारतीय रेलवे ने 12 मई 2020 से चल रही राजधानी श्रेणी की 30 विशेष ट्रेनों और 1 जून 2020 से चलने वाली 200 विशेष मेल एक्सप्रेस ट्रेनों (कुल 230 ट्रेनों) के लिए निर्देशों में संशोधन किया है। रेल मंत्रालय ने सभी विशेष रेलगाड़ियों की अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) मौजूदा 30 दिन से बढ़ाकर 120 दिन करने का फैसला लिया है। इन सभी 230 ट्रेनों में पार्सल और सामानों की बुकिंग की अनुमति होगी। उपरोक्त बदलाव 31 मई, 2020 की सुबह 8:00 बजे से ट्रेन बुकिंग के साथ लागू होगी।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627580

श्री पीयूष गोयल ने व्यापार संघों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने व्यापार संघों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन अवधि के दौरान राष्ट्र ने खुद को कोविड-19 महामारी से लड़ने तथा क्षमता निर्माण के लिए तैयार किया। श्री गोयल ने कहा कि विभिन्न संकेतकों से प्रदर्शित होता है कि आर्थिक सुधार पटरी पर हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से लड़ने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा घोषित आत्मनिर्भर पैकेज ने एमएसएमई के लिए 3 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी उपलब्ध कराई और यह व्यापारियों को भी कवर करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के तहत सरकार ने रूपांतरकारी पहलें की हैं जो भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनने में सहायता करेंगी।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627611

जनजातीय मामले मंत्रालय ने न्यूनतम समर्थन मूल्य सूची में 23 अतिरिक्त लघु वन उपज मदों को शामिल करने की घोषणा की

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने न्यूनतम समर्थन मूल्य सूची में 23 अतिरिक्त लघु वन उपज (एमएफपी) मदों को शामिल करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के जरिये लघु वन उपज (एमएफपी) मदों के विकास तथा एमएफपी की मूल्य श्रृंखला के लिए तंत्र नामक केंद्रीय प्रायोजित स्कीम के तहत उनके न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अनुबंध की घोषणा की। कवरेज को 50 से बढ़कर 73 करने का यह निर्णय कोविड-19 महामारी के कारण देश में व्याप्त असाधारण और बेहद कठिन परिस्थितियों तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय की स्कीम की जनजातीय एमएफपी संग्रहकर्ताओं को बेहद जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की क्षमता को देखते हुए लिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627718

वित्त वर्ष 2019-20 के लिए राष्ट्रीय आय के अस्थायी अनुमान और सकल घरेलू उत्पाद, 2019-20 के तिमाही अनुमान (तिमाही4)

वित्त वर्ष 2019-20 में स्थिर मूल्यों (2011-12) पर वास्तविक जीडीपी या सकल घरेलू उत्पाद 145.66 लाख करोड़ रुपये का स्तर प्राप्त करने का अनुमान है, जबकि 31 जनवरी 2020 को जारी वर्ष 2018-19 के लिए जीडीपी का पहला संशोधित अनुमान 139.81 लाख करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2019-20 में जीडीपी की वृद्धि दर 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि वित्त वर्ष 2018-19 में जीडीपी वृद्धि दर 6.1 प्रतिशत थी। वर्ष 2019-20 में वर्तमान मूल्यों पर जीडीपी के 203.40 लाख करोड़ रुपये का स्तर प्राप्त करने का अनुमान है, जबकि वर्ष 2018-19 में पहले संशोधित अनुमानों में यह 189.71 लाख करोड़ रुपये था जो 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर को दर्शाता है जबकि 2018-19 में यह 11.0 प्रतिशत थी। 2019-20 की चौथी तिमाही में स्थिर मूल्यों पर जीडीपी (2011-12) के 38.04 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि 2018-19 की चौथी तिमाही में यह 36.90 लाख करोड़ था जो 3.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627827

अप्रैल, 2020 में आठ मुख्य उद्योगों का सूचकांक

अप्रैल 2020 के लिए आठ मुख्य उद्योगों के सूचकांक की वृद्धि दर पिछले महीने मार्च 2020 के 9 प्रतिशत (अनंतिम) की गिरावट की तुलना में 38.1% (अनंतिम) घट गई। कोविड-19 महामारी के कारण अप्रैल 2020 में देशव्यापी लॉकडाइन के मद्देनजर, विभिन्न उद्योगों जैसे-कोयला, सीमेंट, स्टील, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी, कच्चा तेल आदि के उत्पादन में भारी नुकसान हुआ है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627829

नेशनल करियर पर नि:शुल्क ऑनलाइन करियर कौशल प्रशिक्षण की शुरुआत

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) परियोजना के तहत अपने पंजीकृत नौकरी आवेदकों, नौकरी खोजने वालों के लिए टीसीएस आईओएन के साथ मिलकर नि:शुल्क ऑनलाइन "करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम" का आयोजन करने जा रहा है। सॉफ्ट स्किल्स का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षार्थियों को उनके व्यक्तित्व के विकास में मदद करने के साथ साथ, उन्हें उद्योगों द्वारा मांगे जाने वाले सॉफ्ट स्किल्स के लिये भी प्रशिक्षित करेगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एनसीएस पोर्टल पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराया जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627708

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने 11 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 56 सीएनजी केंद्र राष्ट्र को सौंपे

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने पर्यावरण के अनुकूल संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की लोगों तक पहुंच बढ़ाते हुए आज एक ऑनलाइन समारोह में 48 सीएनजी केंद्रों को राष्ट्र को समर्पित किया और देश में अन्य आठ सीएनजी केंद्रों का उद्घाटन किया। ये सभी 56 सीएनजी केंद्र 11 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से इन केंद्रों में कामकाज पर कुछ असर पड़ा। हालांकि, पिछले महीने प्रतिबंधों में ढील देने के बाद कार्य में तेजी आई और सुरक्षा एवं एक दूसरे से दूरी बनाए रखने (सोशल डिस्टेंसिंग) के नियमों का पालन करते हुए कार्य पूरा कर लिया गया। इससे वास्तविक रूप से निर्धारित समय से काम पूरा होने में कम ही विलंब हुआ।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627831

मंत्रालय की एक वर्ष की उपलब्धियों पर श्री रामविलास पासवान ने मीडिया को संबोधित किया

श्री पासवान ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान मंत्रालय का मुख्य ध्यान सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली और गैर-पीडीएस कार्ड धारकों, प्रवासी मजदूरों और केंद्र या राज्य सरकारों की किसी भी खाद्य अनाज योजना के अंतर्गत आने वालों को खाद्यान्नों और दालों को उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय द्वारा राज्यों के खाद्य मंत्रियों और सचिवों के साथ नियमित रूप से संवाद किया जा रहा है, जिससे किसी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश को खाद्यान्न की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया कि बफर स्टॉक में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627776

आईएनएस केसरी पोर्ट एन्टसिरानाना, मेडागास्कर पर पहुंचा

मिशन सागर के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना का जहाज केसरी 27 मई, 2020 को मेडागास्कर के पोर्ट एन्टसिरानाना पहुंचा। इस कठिन समय में भारत सरकार अपने मित्र देशों को कोविड-19 महामारी से निपटने में सहायता प्रदान कर रही है। इसके तहत आईएनएस केसरी मेडागास्कर के लोगों के लिए कोविड से संबंधित आवश्यक दवाओं की खेप लेकर पहुंचा है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627778

सेना के कमांडरों का सम्मेलन: 27-29 मई 2020

एक शीर्ष स्तर का वर्ष में दो बार होने वाला सेना के कमांडरों का सम्मेलन जिसमें वैचारिक स्तर पर विचार-विमर्श के बाद महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले किए जाते हैं, दो चरणों में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का पहला चरण साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में 27 से 29 मई, 2020 तक आयोजित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसे अप्रैल 2020 में आयोजित किया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627684

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने वेबिनार के माध्यम से 45,000 उच्च शिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों से बातचीत की

केंद्रीय मानव संसाधन विकास  मंत्री  श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नेशनल असेस्मेंट एंड एक्रीडेशन काउंसिल (एनएएसी), बेंगलुरु द्वारा आयोजित वेबिनार के माध्यtम से देश भर की 45,000 से ज्यादा उच्च शिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों से बातचीत की। श्री पोखरियाल ने देश की उच्च शिक्षण संस्थाओं का आह्वान किया कि वे मौजूदा हालात को प्रणाली की सीमाओं के बजाय अवसर की तरह लें। उन्होंने शिक्षाविदों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से ऑन-लाइन पद्धति अपनाने और ऐसे हालात तैयार करने का अनुरोध किया जिनसे विद्यार्थियों और उच्च शिक्षण संस्थाओं के अकादमिक सत्र में बाधा नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत में ऑनलाइन व्यवस्था को बेहतर बनाने और संवर्धित किए जाने की तत्काल आवश्यकता है और शिक्षकों को इसकी पहुंच को व्यापक बनाने में योगदान देना चाहिए ताकि ऑनलाइन शिक्षा ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंच सके।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627515

पश्चिमी नौसेना कमान में पराबैंगनी रोगाणुनाशन सुविधाएं विकसित

नौसेना डॉकयार्ड (मुंबई) ने उभरती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यूवी सैनिटाइजेशन कक्ष का निर्माण किया है। यूवी कक्ष का उपयोग, कोरोना वायरस के फैलाव को नियंत्रित करने और उपकरणों, कपड़ों व अन्य विविध वस्तुओं को कीटाणुरहित करने के लिए किया जाएगा। इस चुनौतीपूर्ण कार्य के लिए, यूवी-सी प्रकाश के लिए एल्यूमीनियम शीट विद्युत व्यवस्था का निर्माण करके, एक बड़े सामान्य कमरे को एक यूवी कक्ष में परिवर्तित करने की आवश्यकता थी।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627604

अनुसंधानकर्ता नोवेल कोरोना वायरस का विश्लेषण करते हैं जोकि दवा की जांच और टीके के विकास में सहायक साबित हो सकता है

कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केन्द्र (सीसीएमबी) के वैज्ञानिकों ने मरीजों के नमूने से कोविड-19 के लिए जिम्मेदार कोरोना वायरस (SARS-CoV-2) का स्थिर संवर्धन (कल्चर) किया है। सीसीएमबी के विषाणु-विज्ञानी (वायरलोजिस्ट) ने नमूनों से संक्रामक वायरस पृथक किया है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627591

सूरत स्मार्ट सिटी ने कोविड-19 के प्रबंधन और कंटेनमेंट के लिए प्रमुख आईटी पहल की

सूरत नगर निगम (एसएमसी) ने कोविड-19 से लड़ने के लिए विभिन्न आईटी पहल की हैं। सूरत नगर निगम ने एसएमसी कोविड-19 ट्रैकर सिस्टम विकसित किया है जिसमें एक वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन शामिल है। इसका नाम "एसएमसी कोविड-19 ट्रैकर" दिया गया है। इसकी मदद से विदेश से आने वाले, अंतरराज्यीय यात्रा करने वाले या कोविड-19 से संक्रमित मरीज के सीधे संपर्क में आने वालों के बारे में पता लगाया जाता है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1627701

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिलीं जानकारियां

पंजाब : पंजाब सरकार ने आज ट्रेनों (आगमन या प्रस्थान) से यात्रा करने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त दिशा-निर्देश जारी किए। सभी यात्रियों को एक मास्क पहनना चाहिए और सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। अनावश्यक भीड़-भाड़ (किसी भी सहायक को अनुमति नहीं मिलेगी) से बचने के लिए कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही रेलवे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश की अनुमति मिलेगी। सभी यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म में प्रवेश से पहले तापमान की जांच (थर्मल स्क्रीनिंग) से गुजरना भी अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही अब यात्रियों को ट्रेन के प्रस्थान समय से 45 मिनट पहले पहुंचना होगा।

हरियाणा : गृह मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना हर व्यक्ति के लिए अब अनिवार्य होगा। इसी प्रकार, सार्वजनिक स्थल पर किसी के भी थूकने पर अब प्रतिबंध रहेगा। दोनों ही अपराधों से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रति व्यक्ति 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए दोषियों को नकद जुर्माना चुकाना होगा, न कि अदालत के माध्यम से।

हिमाचल प्रदेश : राज्य सरकार ने घरेलू उड़ानों और ट्रेनों के द्वारा हिमाचल प्रदेश आने वाले यात्रियों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसिजर्स (एसओपी) जारी कर दिए हैं। एंड्रॉयड और आईओएस फोन रखने वालों के लिए विमानों/ट्रेनों में चढ़ने और राज्य में प्रवेश करने से पहले आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। ट्रेन और विमानों में चढ़ने तथा उतरते समय केन्द्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र : राज्य में 2,598 नए मामले दर्ज किए गए, इस प्रकार महाराष्ट्र में कोविड-19 के पॉजिटिव मामले बढ़कर 59,546 के स्तर पर पहुंच गए। कोविड-19 से 85 मरीजों की मृत्यु हुई, जिनमें मुंबई के ही अकेले 38 लोग शामिल हैं। इस प्रकार राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 1,982 हो गई। अपने-अपने शहरों में लोगों के लौटने के साथ महाराष्ट्र के कई जिलों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या प्रति दिन तेजी से बढ़ रही है। अहमदनगर, सिंधुदुर्ग और नांदेड़ में नए मामले दर्ज किए गए हैं।

गुजरात : 21 जिलों में 367 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 15,572 हो गए। हालांकि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 8,000 से ऊपर पहुंच गया। भले ही अहमदाबाद में मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 381 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।

राजस्थान : ताजा आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के 91 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोविड-19 के पॉजिटिव मामले बढ़कर 8,158 हो गए और इनमें से 4,855 लोग अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं। झालावाड़ जिले में संक्रमण के 42 नए मामले दर्ज किए गए। अभी तक राज्य में 3.65 लाख से ज्यादा जांच की जा चुकी है।

मध्य प्रदेश : राज्य में 192 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे मध्य प्रदेश में कोविड-19 के पॉजिटिव मामले बढ़कर 7,453 हो गए। हॉटस्पॉट इंदौर में ही अकेले संक्रमण के 78 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में अभी तक 4,050 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं अभी तक 3,082 सक्रिय मामले हैं।

छत्तीसगढ़ : आज कोविड-19 के 5 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 321 हो गई। ये नए मरीज बिलासपुर (2), दुर्ग, महासमुंद और जगदलपुर से हैं। बृहस्पतिवार की रात को मुंगेली जिले में एक पॉजिटिव मामला दर्ज किया गया।

केरल : सुबह के समय कोट्टायम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग (मधुमेह और मोटापा) की मौत के बाद राज्य में कोविड-19 से मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर आठ हो गया। स्वास्थ्य मंत्री ने फिर दोहराया कि राज्य में सामुदायिक संक्रमण की कोई स्थिति नहीं है। खामियों और परिचालन संबंधित विसंगतियों के बावजूद राज्य सरकार ने राज्य में शराब की बिक्री के लिए बेवक्यू ऐप के साथ कामकाज जारी रखने का फैसला किया है; अधिकारियों ने जल्द से जल्द समस्याएं दूर करने के लिए कहा है। इसके अलावा जेद्दाह में दो अन्य केरल के नागरिकों की कोविड-19 से मृत्यु हो गई है। कल 84 लोग पॉजिटिव पाए गए, जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 526 हो गई।

तमिलनाडु : कोयम्बटूर हवाई अड्डे पर नौ यात्री कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए; तिरुचि से पांच, नामक्कल से दो और कोयम्बटूर तथा इरोड से संबंधित एक-एक मामला सामने आया है। जांच में अधिकारियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद दक्षिण रेलवे के चेन्नई स्थित मुख्यालय और दो आईसीएफ कार्यालयों को बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने नोयल नवीकरण योजना का शिलान्यास किया; 230 करोड़ रुपये की इस परियोजना से 7,000 एकड़ कृषि भूमि को फायदा होने की संभावना है। कल कोविड के 827 नए मामले दर्ज किए गए थे। कुल मामले : 19,372, सक्रिय मामले : 8,676, मृत्यु : 145, डिस्चार्ज : 10548। चेन्नई में सक्रिय मामले 6,351 के स्तर पर हैं।

कर्नाटक : आज दोपहर 12 बजे तक कोविड के 178 नए मामले सामने आए और 35 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए; कुल नए मामलों में रायचूर से 62, यादागिरि से 60, उडुपी से 15, कलबुर्गी से 15, बेंगलुरु शहर से 10, दावनगेरे से 4, मांड्या और मैसूर से 2-2 तथा बेंगलुरु ग्रामीण, शिमोगा, चित्रदुर्ग व धारवाड़ से 1-1 मामला शामिल है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,711 तक पहुंच गई। सक्रिय मामले : 1763, स्वस्थ हुए : 869, मृत्यु : 47।

आंध्र प्रदेश : उच्च न्यायालय ने राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) के कार्यकाल में कमी, नियुक्ति की पात्रता और विधि से संबंधित पंचायती राज अधिनियम, 1994 में संशोधन के लिए राज्य सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को रद्द कर दिया है; न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के चलते देश भर में लागू लॉकडाउन के कारण स्थानीय निकाय चुनाव को टालने के एकतरफा फैसले के बाद एसईसी के तौर पर हटाए गए एन रमेश कुमार की पुनः बहाली करने के निर्देश दिए हैं। पिछले 24 घंटों में 33 नए मामले सामने आए, एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 79 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए। कुल मामले 2,874 हो गए। सक्रिय मामले 777 के स्तर पर हैं, 2,037 लोग स्वस्थ हो गए और 60 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। दूसरे राज्यों से आए लोगों में कुल 345 लोग पॉजिटिव पाए गए, जिनमें से 156 अभी भी सक्रिय हैं। विदेश से आए कुल मामले 111 के स्तर पर हैं।

तेलंगाना : शॉपिंग सेंटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दूसरी दुकानों की तरह मॉल्स और शॉपिंग सेंटर्स को तत्काल फिर से खोलने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। हैदराबाद के एक व्यक्ति की सऊदी अरब में कोविड-19 से मृत्यु हो गई, लेकिन परिवार ने कहा कि उसके अंतिम संस्कार की अनुमति दिए जाने के बावजूद ऐसा अभी तक नहीं किया गया है। हैदराबाद को ऐसे 14 हॉटस्पॉट मेट्रो शहरों में चिह्नित किया गया है, जहां कोविड-19 संक्रमण के पैटर्न की निगरानी के लिए नमूने लिए जाएंगे और इससे संचरण में स्पर्श से होने वाले संक्रमण तथा हल्के संक्रमण की भूमिका के प्रमाण हासिल करने में सहायता मिलेगी। तेलंगाना में 29 मई तक कुल पॉजिटिव मामले 2,256 के स्तर पर हैं। अभी तक 175 प्रवासी, 173 विदेश से लौटने वाले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

अरुणाचल प्रदेश : इटानगर डीसी ने कहा कि सभी होटलों और अन्य क्वारंटाइन केन्द्रों को नियमित रूप से कीटाणुमुक्त किया जा रहा है, साथ ही हर किसी को सुरक्षित रखने के लिए सख्ती से नियमों का पालन किया जा रहा है। नैफेड द्वारा अरुणाचल प्रदेश में अप्रैल से जून तक की अवधि के लिए निर्धारित गोदामों तक 491 एमटी से ज्यादा दालों की आपूर्ति कर दी गई है।

असम : असम में जीएमसीएच से आज कोविड-19 जांच में दो बार निगेटिव आने के बाद 6 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मणिपुर : शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई मणिपुर विश्वविद्यालय कोविड-19 कार्य बल समिति की बैठक में राज्य में शैक्षणिक कैलेंडर को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया।

मिजोरम : मध्य प्रदेश और गुजरात से मिजोरम के नागरिकों को लेकर एक विशेष ट्रेन आज दोपहर कोलासिब जिला, मिजोरम पहुंची। इससे पहले कर्नाटक से मिजोरम के लोगों को लेकर आज सुबह बैराबी, मिजोरम पहुंची, जिसमें एक बीमार के साथ आए 77 सहयात्रियों को आइसोलेट कर दिया गया है; कोलासिब के सीएमओ ने कहा कि इन सभी की देख-रेख आरटी-पीसीआर और आरएटी के तहत हो रही है।

नागालैंड : उप मुख्यमंत्री ने वोखा जिले में भंडारी चेक पोस्ट सहित असम से लगी सभी सीमाओं को सील करने का आदेश दिया है। भंडारी चेक पोस्ट की सीमा असम के कोविड-19 हॉटबेड मेरापानी क्षेत्र से लगी हुई है। गणेशनगर क्वारंटाइन केन्द्र, दीमापुर 1,070 लोगों के लिए तैयार है; मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस केन्द्र की स्थापना में सहायता के लिए राज्य पुलिस की सराहना की है।

त्रिपुरा : आज पहली यात्री विमान सेवा कोलकाता से अगरतला के एमबीबी हवाई अड्डे पर उतरी, जिसमें 170 यात्री आए। इससे 170 यात्री रवाना भी हो गए।

पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007ZRFE.jpg

******

एसजी/एएम/एमपी/एसके



(Release ID: 1627865) Visitor Counter : 344