स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
कोविड-19 पर अपडेट
प्रविष्टि तिथि:
29 MAY 2020 4:56PM by PIB Delhi
भारत सरकार राज्यों/ संघ शासित प्रदेशों के साथ मिलकर क्रमिक, पूर्व-निर्धारित और सक्रिय दृष्टिकोण को अपनाते हुए कोविड-19 की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन की दिशा में अनेक प्रकार के कदम उठा रही है। इनकी उच्चतम स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जा रही है।
अभी तक 89,987 मामले चिकित्सकीय निगरानी में हैं। अब तक कुल 71,105 लोगों का उपचार किया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में 3,414 लोगों का उपचार किया गया। इससे हमारी कुल सुधार की दर 42.89 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मामलों के बारे में सभी प्रकार की विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी, दिशा-निर्देशों एवं परामर्शों के लिए कृपया नियमित रूप से https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA देखें।
कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्नों को technicalquery.covid19[at]gov[dot]in पर और अन्य प्रश्नों को ncov2019[at]gov[dot]in पर भेजा जा सकता है।
कोविड-19 के बारे में किसी भी प्रश्न के बारे में कृपया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को हेल्पलाइन नम्बर : +91-11-23978046 या 1075 (टोल फ्री) पर सम्पर्क करें। कोविड-19 के बारे में राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नम्बरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर भी उपलब्ध है।
****
एसजी/एएम/आरके
(रिलीज़ आईडी: 1627824)
आगंतुक पटल : 409
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam