रक्षा मंत्रालय

आईएनएस केसरी पोर्ट एन्टसिरानाना, मेडागास्कर पहुंचा

Posted On: 29 MAY 2020 5:35PM by PIB Delhi

मिशन सागर के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना का जहाज केसरी 27 मई, 2020 को मेडागास्कर के पोर्ट एन्टसिरानाना पहुंचा। इस कठिन समय में भारत सरकार अपने मित्र देशों को कोविड-19 महामारी से निपटने में सहायता प्रदान कर रही है। इसके तहत आईएनएस केसरी मेडागास्कर के लोगों के लिए कोविड से संबंधित आवश्यक दवाओं की खेप लेकर पहुंचा है।

      भारत सरकार द्वारा मेडागास्कर सरकार को दवाएँ सौंपने का एक आधिकारिक समारोह 29 मई 2020 को आयोजित किया गया। इस समारोह में मेडागास्कर के विदेश मंत्री महामहिम एम तेहिंद्राजानेरिवलो लीवा जेकोबा शामिल हुए। भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व मेडागास्कर में भारत के राजदूत श्री अभय कुमार ने किया।

      कोविड-19 महामारी के दौरान मेडागास्कर को दी जाने वाली सहायता, भारत सरकार के आउटरीच कार्यक्रम का एक हिस्सा है। मिशन सागर कोविड-19 महामारी और इसके कारण होने वाली कठिनाइयों से लड़ने के लिए दोनों देशों के बीच विद्यमान उत्कृष्ट संबंधों पर आधारित है। यह तैनाती सागर क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का भी प्रतिध्वनित करती है और आईओआर देशों के साथ संबंधों को भारत द्वारा महत्व दिए जाने को भी रेखांकित करती है। यह अभियान भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और अन्य सरकारी एजेंसियों के निकट समन्वय से आगे बढ़ रहा है।

***

एसजी/एएम/जेके/एसएस    



(Release ID: 1627778) Visitor Counter : 392