प्रविष्टि तिथि:
27 JAN 2024 8:10PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि वह ‘परीक्षा पे चर्चा’ में परीक्षा योद्धाओं का उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।
उन्होंने परीक्षाओं को मनोरंजक और तनाव मुक्त बनाने से संबंधित पिछले पीपीसी कार्यक्रमों के विषयों और व्यावहारिक सुझावों को भी साझा किया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“मैं परीक्षा के तनाव को दूर करने के तरीकों पर सामूहिक रूप से रणनीति बनाने के लिए परीक्षा योद्धाओं की सबसे यादगार सभा ‘परीक्षा पे चर्चा’ का उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा हूं।
आइए, हम परीक्षा से जुड़ी उन निराशाओं को अवसरों की एक खिड़की में बदल दें...”
***
एमजी / एआर / आर /वाईबी