प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री 18 मार्च, 2022 को ‘मातृभूमि’ के शताब्दी वर्ष के क्रम में वर्षभर चलने वाले समारोहों का उद्घाटन करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
17 MAR 2022 11:07AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18 मार्च, 2022 को 11 बजे पूर्वाह्न मलयालम दैनिक ‘मातृभूमि’ के शताब्दी वर्ष के क्रम में वर्षभर चलने वाले समारोहों का उद्घाटन करेंगे।
‘मातृभूमि’ का प्रकाशन 18 मार्च, 1923 से आरंभ हुआ था। वह सामाजिक सुधारों तथा विकास सम्बंधी मुद्दों को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। साथ ही वह राष्ट्रीय हितों के मुद्दों को भी उजागर करता रहा है। ‘मातृभूमि’ के 15 संस्करण और 11 पत्र-पत्रिकायें हैं। इसके अलावा ‘मातृभूमि बुक्स’ प्रभाग विस्तृत समसामयिक विषयों पर पुस्तकों का प्रकाशन करता है।
****
एमजी/एएम/एकेपी
(रिलीज़ आईडी: 1806821)
आगंतुक पटल : 477
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Telugu
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Kannada
,
Malayalam