प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री गुरु तेग बहादुर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 07 APR 2026 10:52AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर हमारी सभ्यता के महान आध्यात्मिक व्यक्तित्व श्री गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पोस्‍ट में लिखा:

श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर, मैं हमारी सभ्यता के एक महान आध्यात्मिक व्यक्तित्व को सादर नमन अर्पित करता हूं। उनका जीवन निर्भीकता, त्याग और मानवता के प्रति गहरे लगाव का प्रकाशमान उदाहरण है। वह घोर विपत्ति के बावजूद सत्य, गरिमा और आस्था की रक्षा में दृढ़ता से खड़े रहे। उनका शाश्वत संदेश हमें एक न्यायपूर्ण, करुणामय और सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण में मार्गदर्शन करे।

पीके/केसी/एसएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2249559) आगंतुक पटल : 177
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam