प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अजीत सिंह को रजत पदक जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 04 SEP 2024 10:22AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में रजत पदक जीतने पर अजीत सिंह को बधाई दी है। अजीत सिंह ने पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा:

'अजीत सिंह की अभूतपूर्व उपलब्धि, क्योंकि उन्होंने पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में रजत पदक जीता है! खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और दृढ़ता ने भारत को गौरवान्वित किया है।

#चीयर्स4भारत'

***

 

एमजी/एआर/एसकेसी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2051617) आगंतुक पटल : 248
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Hindi_MP , Manipuri , Bengali-TR , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam