प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 02 SEP 2024 11:35PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक में पुरुष एकल एसएल4 बैडमिंटन स्पर्धा में आज रजत पदक जीतने पर सुहास यतिराज को बधाई दी।

श्री मोदी ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट में कहा:

सुहास यतिराज ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुष एकल एसएल4 बैडमिंटन स्पर्धा में प्रतिष्ठित रजत पदक जीतकर एक शानदार उपलब्धि हासिल की है! पूरा भारत उनकी इस सफलता से उत्साहित है। हमें खेलों के प्रति उनकी लगन और प्रतिबद्धता पर गर्व है।

#चीयर4भारत''

***

एमजी/एआर/एसकेसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2051175) आगंतुक पटल : 195
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Kannada , Malayalam