प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री को इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का फोन आया, दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की

प्रविष्टि तिथि: 20 JUN 2024 1:07PM by PIB Bhopal

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का फोन आया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का फोन कॉल आने पर खुशी हुई। राष्ट्रपति के रूप में उनके आगामी कार्यकाल में उनकी सफलता की कामना की। हमने भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की, जो हमारे सभ्यतागत संबंधों पर आधारित है।”

***

 

एमजी / एआर / आर / डीए


(रिलीज़ आईडी: 2026963) आगंतुक पटल : 99
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , English , Urdu , Marathi , हिन्दी , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam