प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने जी20 की भारत की अध्यक्षता के समापन पर अपने विचारों को कलमबद्ध किया

प्रविष्टि तिथि: 30 NOV 2023 5:30PM by National

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 की भारत की अध्यक्षता के समापन और पिछले वर्ष के दौरान विभिन्न तरीकों से वसुधैव कुटुंबकम्- एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के सिद्धांतों को सुदृढ़ करने पर अपने विचारों को कलमबद्ध किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“अब जबकि भारत ने जी20 की अध्यक्षता का कार्यकाल पूरा कर लिया है, मैंने इस बारे में अपने कुछ विचारों को कलमबद्ध किया कि कैसे पिछले वर्ष के दौरान विभिन्न तरीकों से वसुधैव कुटुंबकम्- एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के सिद्धांतों को मजबूत किया गया। भारत ने सतत विकास को आगे बढ़ाने, महिलाओं को सशक्त बनाने, बहुपक्षवाद को मजबूत करने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान केन्द्रित किया। https://nm-4.com/Fy2eo6  

***

एमजी/एआर/आर/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1981269) आगंतुक पटल : 322
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam