प्रविष्टि तिथि:
23 OCT 2023 6:48PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उन्नी रेनू को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए उन्नी रेनू को बधाई। उनकी दृढ़ता और असाधारण प्रदर्शन ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है।”
***
एमजी / एमएस / एआर / आर/डीके