प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने स्क्वैश पुरुष एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए सौरव घोषाल की प्रशंसा की

प्रविष्टि तिथि: 05 OCT 2023 9:05PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में स्क्वैश पुरुष एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सौरव घोषाल को बधाई दी है।

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

"स्क्वैश पुरुष एकल स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए हमारे चैंपियन खिलाड़ी सौरव घोषाल को सलाम। खेल में उनके कौशल और दृढ़ संकल्प के शानदार प्रदर्शन ने ही इसे संभव बनाया। यह बेहतरीन सफलता उनकी अटूट प्रतिबद्धता और अनुशासन का प्रमाण है।"

***

एमजी/एमएस/एएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1964875) आगंतुक पटल : 218
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Marathi , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam