प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2022 में दशकों के बाद घुड़सवारी ड्रेसेज टीम द्वारा ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 26 SEP 2023 4:24PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2022 में घुड़सवारी ड्रेसेज टीम स्पर्धा में 41 साल बाद स्वर्ण पदक जीतने के लिए हृदय छेदा, अनुष अग्रवाल, सुदीप्ति हजेला और दिव्यकृत सिंह को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

यह अत्यंत गर्व की बात है कि कई दशकों के बाद, हमारी घुड़सवारी ड्रेसेज टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है!

हृदय छेदा, अनुष अग्रवाल, सुदीप्ति हजेला और दिव्यकृत सिंह ने अद्वितीय कौशल, टीम वर्क का प्रदर्शन किया है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमारे देश को सम्मान दिलाया है।

मैं इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए टीम को हार्दिक बधाई देता हूं।''

***

एमजी/एमएस/एसकेजे/एसके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 1960924) आगंतुक पटल : 274
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam