प्रविष्टि तिथि:
25 SEP 2023 2:53PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा हैः
"10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम के हमारे शानदार निशानेबाजों, रुद्रांक्ष पाटिल, दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्य प्रताप तोमर ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए वास्तव में आश्चर्यजनक तरीके से स्वर्ण पदक जीता है।"
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कौशल और दृढ़ संकल्प के शानदार प्रदर्शन के लिए चैंपियनों का अभिनंदन किया और कामना की कि वे नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचते रहें।
***
एमजी/एमएस/एकेपी/एसके