प्रविष्टि तिथि:
20 APR 2023 9:57AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय अभिलेखागार के ऐतिहासिक दस्तावेजों के एक करोड़ से अधिक पन्नों वाले पोर्टल “अभिलेख पटल” की सराहना की है।
राष्ट्रीय अभिलेखागार के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया हैः
“जो लोग इतिहास और संस्कृति के प्रति प्रेम रखते हैं, उनके लिये यह अवश्य बहुत रुचिकर होगा।”
******
एमजी/एमएस/एकेपी