प्रविष्टि तिथि:
11 FEB 2023 9:39PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा के नार्वे, बिचोलिम में स्थित श्री सप्तकोटेश्वर देवस्थान के जीर्णोद्धार पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के एक ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
“नार्वे, बिचोलिम में पुनर्निर्मित श्री सप्तकोटेश्वर देवस्थान हमारे युवाओं को हमारी आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ेगा। इससे गोवा में पर्यटन को और बढ़ावा भी मिलेगा।”
***
एमजी/एएम/आर