प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने डॉ. देवेन्द्र पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
05 APR 2022 2:59PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जाने-माने ऑन्को-सर्जन डॉ. देवेन्द्र पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे और कैंसर की देखभाल को बढ़ावा देने में डॉ. पटेल के योगदान को याद किया।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
"डॉ. देवेन्द्र पटेल ने स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे और कैंसर देखभाल को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के कारण अनगिनत लोगों का आदर और सद्भावना अर्जित की। चिकित्सा के बारे में उनके गहन ज्ञान और दयालु प्रकृति को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से मुझे दुख पहुंचा है। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।"
*****
एमजी/एएम/केपी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1813726)
आगंतुक पटल : 378
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam