प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिकेट में जीत और रिकॉर्ड टीकाकरण दोनों के लिए टीम इंडिया की प्रशंसा की

प्रविष्टि तिथि: 06 SEP 2021 10:09PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टीम इंडिया की प्रशंसा की है। भारत ने अपने टीकाकरण अभियान और क्रिकेट के मैदान पर महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं।

आज, पिछले 11 दिनों के भीतर तीसरी बार भारत में 1 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई।

क्रिकेट में भारत ने आज ओवल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

'टीकाकरण के मोर्चे पर और क्रिकेट की पिच पर आज का दिन शानदार रहा (एक बार फिर) । हमेशा की तरह #टीमइंडिया की जीत हुई।'

#सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन

 

 

एमजी/एएम/एएस


(रिलीज़ आईडी: 1752715) आगंतुक पटल : 376
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam