प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने पोयला बोइशाख पर बधाई दी 

प्रविष्टि तिथि: 15 APR 2021 9:03AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पोयला बोइशाख के अवसर पर भारत और दुनियाभर के बांग्‍ला भा‍षियों को बधाई दी है।

उन्‍हें शुभो नबो बर्षोकी शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘जीवन के प्रति प्रेम और उत्‍साह का उल्‍लास जो बंगाल के लोगों में दिखता है वह वास्‍तव में दिल को छू लेने वाला है। पोयला बोइशाख के अवसर पर भारत और दुनियाभर के बांग्‍ला भाषियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्‍वर करे, नया वर्ष सभी के लिए समृद्धि, प्रसन्‍नता और अच्‍छा स्‍वास्‍थ्‍य लाए।’   

****

एमजी/एएम/एसकेजे/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1711941) आगंतुक पटल : 314
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada