स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 के 50 हजार से कम नये मामले सामने आए


सक्रिय मामलों की संख्‍या 4.9 लाख से कम;  कुल मामलों की गिरावट में 5.63 प्रतिशत योगदान

Posted On: 12 NOV 2020 11:10AM by PIB Delhi

  पांच दिनों से लगातार रोजाना 50,000 से भी कम नये मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 47,905 व्‍यक्ति जांच में पॉजिटिव पाए गए। लगातार चालीस दिनों से दैनिक नये मामलों की संख्‍या दैनिक नई रिकवरी से कम चल रही है। पिछले 24 घंटों में 52,718 नये मरीज ठीक हुए।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0015GHL.jpg

इस रुख से देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर वर्तमान में 4.98 लाख रह गई है। इसमें देश के कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 5.63 प्रतिशत योगदान है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्‍या 4,89,294 है, जो पांच लाख से कम है। नये मरीजों के ठीक होने से रिकवरी दर को बढ़ावा मिला है। वर्तमान में यह 92.89 प्रतिशत है। आज 80,66,501 लोग रिकवर हुए। ठीक हुए मरीजों और सक्रिय मामलों के बीच अब अंतर बढ़कर 75,77,207 हो गया है।

78 प्रतिशत ठीक हुए नये मामले 10 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों के हैं।

महाराष्‍ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 9,164 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद दिल्‍ली और करेल का स्‍थान है जहां क्रमश: 7,264 और 7,252 नये मरीज ठीक हुए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002T96X.jpg

दस राज्‍यों और केन्‍द्र‍शासित प्रदेशों से 78 प्रतिशत नये मामले सामने आए हैं।

दिल्‍ली में फिर से नये मामलों की संख्‍या में बढ़ोतरी हुई है। अभी तक दिल्‍ली में एक दिन में सबसे अधिक 8,593 नये मामलों का पता चला है। दिल्‍ली के बाद केरल और महाराष्‍ट्र का स्‍थान है, जहां क्रमश: 7,007 और 4,907 नये मामले सामने आए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003TL3O.jpg

पिछले 24 घंटों में 550 लोगों की मौत हुई है। मृत्‍यु दर आज 1.48 प्रतिशत है। 80 प्रतिशत ऐसी नई मौत दस राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों में हुई हैं। महाराष्‍ट्र में 125 मरीजों की मौत हुई है, जो कुल मौतों का 22.7 प्रतिशत है। दिल्‍ली और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 85 और 49 प्रतिशत नई मौत हुई हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004O5PG.jpg

***

एमजी/एएम/आईपीएस/वाईबी



(Release ID: 1672222) Visitor Counter : 218