PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन

Posted On: 10 JUN 2020 6:10PM by PIB Delhi

Description: Coat of arms of India PNG images free download

 

 

 

 

 

(पिछले 24 घंटे में जारी कोविड-19 से संबंधित प्रेस विज्ञप्तियां, पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां और पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य शामिल है)

देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों (1,35,205) की संख्या, सक्रिय मामलों    (1,33,632) से ज्यादा हो गई है।

सुधार की दर बढ़कर 48.88 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई।

अभी तक 50 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

कोविड अस्पतालों के रूप में अधिसूचित सभी सीजीएचएस पैनल के अस्पतालों को सीजीएचएस लाभार्थियों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

लॉकडाउन के लागू होने के बाद से अभी तक आपूर्ति श्रृंखला को सुचारु बनाए रखने के  लिए 31.9 लाख से ज्यादा वैगनों से आपूर्ति की गई है।

Description: C:\Users\VARUN\Desktop\image004IUCW.jpg

Description: C:\Users\VARUN\Desktop\Crona watch 10 june.jpg

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से कोविड-19 पर प्राप्त अपडेट; ठीक हो चुके रोगियों की संख्या सक्रिय रोगियों की संख्या से अधिक हुई; आईसीएमआर द्वारा 50 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई; कोविड-19 के प्रबंधन में राज्यों की सहायता करने के लिए 6 शहरों में केंद्रीय दलों को तैनात किया गया

पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 5,991 रोगी ठीक हो चुके हैं। इससे ठीक हो चुके रोगियों की संख्या बढ़कर 1,35,205 हो चुकी है जबकि सक्रिय रोगियों की कुल संख्या अब 1,33,632 है। पहली बार, ठीक हो चुके रोगियों की कुल संख्या सक्रिय रोगियों की संख्या से अधिक हो गई है। रोगियों के ठीक (रिकवरी) होने की दर अब 48.88 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसके अतिरिक्त, आईसीएमआर द्वारा की गई जांचों की संख्या 50 लाख से अधिक हो गई है, आज यह संख्या 50,61,332 है। पिछले 24 घंटों के दौरान, आईसीएमआर ने 1,45,216 नमूनों की जांच की है। आईसीएमआर ने संक्रमित व्यक्तियों में नोवेल कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए जांच क्षमता में बढोतरी जारी रखी है। सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या अब बढ़ कर 590 हो गई है और निजी प्रयोगशालाओं की संख्या अब बढ़ कर 233 (कुल 823) हो गई है।

छह शहरों-मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली एवं बेंगलुरु में कोविड-19 के लिए आरंभ किए गए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा करने के लिए राज्य स्वास्थ्य विभागों एवं नगर पालिका स्वास्थ्य पदाधिकारियों को तकनीकी सहायता एवं आरंभिक मदद उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय दलों को तैनात किया जा रहा है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1630680

राज्य सरकारों द्वारा कोविड-अस्पतालों के रूप में अधिसूचित सभी सीजीएचएस पैनलबद्ध अस्पतालों में सीजीएचएस के लाभार्थियों को मिलेगी उपचार की सुविधा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सीजीएचएस के तहत सभी स्वास्थ्य देखभाल संगठनों (एचसीओ) को एक आदेश जारी किया है। सभी सीजीएचएस पैनलबद्ध अस्पताल, जिन्हें राज्य सरकारों द्वारा कोविड-अस्पतालों के रूप में अधिसूचित कि‍या गया है, कोविड से संबंधित समस्त उपचारों के लिए सीजीएचएस के मानकों के अनुसार सीजीएचएस के लाभार्थियों को उपचार की सुविधा प्रदान करेंगे। इसी प्रकार यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी सीजीएचएस पैनलबद्ध अस्पताल, जिन्हें कोविड अस्पतालों के रूप में अधिसूचित नहीं किया गया है, वे सीजीएचएस के लाभार्थियों को उपचार की सुविधा देने/भर्ती करने से इनकार नहीं करेंगे। इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किए जाने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1630608

लॉकडाउन हटाने के साथ ही रेलवे एक बार फिर माल पहुंचाने में आगे

भारतीय रेलवे ने कोविड-19 के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान अपनी माल और पार्सल सेवाओं के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के अपने प्रयास जारी रखे। नागरिकों के लिए आवश्यक वस्तुएं और ऊर्जा तथा बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए जरूरी माल समय पर पहुंचाने के लिए, भारतीय रेलवे ने कोविड-19 लॉकडाउन के बावजूद अपने मालवाहक गलियारों को पूरी तरह काम में आने लायक रखा और वह परिवारों व उद्योग की जरूरतों को पूरा करने में सफल रहा है। भारतीय रेलवे ने मई के महीने में 82.27 मिलियन टन आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई, जो  अप्रैल 2020 तक पहुंचाई गई 65.14 मिलियन टन वस्तुओं की तुलना में 25 प्रतिशत से अधिक है। कुल मिलाकर भारतीय रेलवे ने 1 अप्रैल, 2020 से 9 जून, 2020 तक बिना किसी बाधा के 24X7 मालगाड़ियां चलाकर 175.46 मिलियन टन आवश्यक वस्तुएं पहुंचाई।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-  https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1630748

प्रधानमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना की समीक्षा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ धाम के विकास और पुनर्निर्माण परियोजना की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उत्तराखंड सरकार के साथ समीक्षा की। इस तीर्थस्थल के पुनर्निर्माण की अपनी परिकल्पना के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे पवित्र स्थ‍लों के लिए विकास परियोजनाओं की संकल्पना के साथ उसका डिजाइन इस प्रकार तैयार करना चाहिए जो समय की कसौटी पर खरा उतरे, पर्यावरण के अनुकूल हो और प्रकृति व उसके आस-पास के वातावरण के साथ तालमेल बैठा सके। वर्तमान स्थिति और इन तीर्थस्थलों में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या में तुलनात्मक रूप से आई कमी को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि निर्माण के वर्तमान समय का उपयोग श्रमिकों के उचित वितरण द्वारा लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है, लेकिन साथ ही हमें उचित दूरी बनाए रखने (सोशल डिस्टेंसिंग) के नियम को भी ध्यान में रखना होगा। इससे आने वाले वर्षों में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी जारी रखने  के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और सुविधाएं तैयार करने में मदद मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1630650

निजी क्षेत्र को अपनी क्षमता में सुधार के लिए इसरो की सुविधाओं और अन्य सम्बद्ध    सम्पत्तियों का उपयोग करने की इजाजत दी जाएगी: डॉ. जितेन्द्र सिंह

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष के दौरान अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए, डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का आत्म निर्भर भारत का रोडमैप अपने पर भरोसा रखने वाले भारत की दिशा में है, जिसमें अंतरिक्ष गतिविधयों में निजी भागीदारी को बढ़ावा देने की कल्पना की गई है जैसा कि वित्त मंत्री ने जानकारी दी थी। भारतीय निजी क्षेत्र, भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र की यात्रा में सह मुसाफिर है। कोरोना महामारी के दौरान भी, इसरो के वैज्ञानिक आवश्यक चिकित्सा उपकरण, सुरक्षात्मक किट और अन्य उपकरण प्रदान करने के सर्वोत्तम तरीकों की खोज में लगे हुए हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1630583

प्रधानमंत्री और फिलीपींस के राष्ट्रपति के बीच टेलीफोन पर बातचीत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति महामहिम रॉड्रिगो दुतेर्ते के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और कोविड-19महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए दोनों देशों की सरकारों द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने वर्तमान में जारी स्वास्थ्य संकट के दौरान एक दूसरे के देश में मौजूद अपने नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने और उनकी स्वदेश वापसी के लिए दिए गए सहयोग की सराहना की। फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आवश्यरक औषधि य उत्पादों की आपूर्ति बनाए रखने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी सराहना की।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1630557

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिली जानकारियां

चंडीगढ़ : संघ शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक ने कोरोना से लड़ाई में कड़ी मेहनत के लिए चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, नगर निगम, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया, जिसके परिणामस्वरूप सक्रिय मामलों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। हालांकि उन्होंने जोर दिया कि जिले के अधिकारियों को दूसरे राज्यों से आने वालों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए, जिससे शुरुआती स्तर पर ही संक्रमण का पता लगाया जा सके और इसकी रोकथाम की जा सके। प्रशासक ने मुख्य सचिव स्वास्थ्य को सीमाओं के खुलने के साथ ही मामलों में दूसरी बार बढ़ोतरी की स्थिति बनने की आशंकाओं के मद्देनजर मरीजों को भर्ती करने के लिए सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा :  हरियाणा सरकार ने न्यूनतम दो दिन और लगातार दो रात तक जिलों में भ्रमण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है। उन्हें राज्य में वर्तमान व्यवस्थाओं की निगरानी और समीक्षा तथा कोविड-19 के प्रसार की दर के विश्लेषण के आधार पर भविष्य के लिए व्यवस्थाएं तैयार करने का काम सौंपा गया है। संबंधित अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि जिले में पुलिस, यूएलबी, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा तथा अनुसंधान विभाग तत्परता से काम करता रहे, साथ ही कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में उनको प्रेरित किया जाता रहे।

महाराष्ट्र : 2,259 नए मामलों के साथ ही महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 90,787 हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में 120 लोगों की मृत्यु के साथ मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,289 हो गई। पिछले 24 घंटों में 1,663 लोगों के डिस्चार्ज होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 42,638 हो गई। दूसरी तरफ, मुंबई में 1,015 नए मामलों के साथ कुल कोविड के मरीजों की संख्या बढ़कर 50,878 हो गई। शहर में 58 लोगों की मृत्यु के साथ इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,758 हो गई। मुंबई में दर्ज मामलों की संख्या चीन के वुहान से भी ज्यादा हो गई, जहां से कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी। अच्छी बात यह है कि मुंबई में मामले दोगुने होने की दर बढ़कर 23 दिन हो गई और एशिया के सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती क्षेत्र में मामले दोगुने होने की दर बढ़कर 48 दिन हो गई है। इसके अलावा, पिछले सात दिनों में धारावी में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु का मामला सामने नहीं आया है।

गुजरात :  कोविड-19 के 470 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 21,044 हो गई, जिनमें से 5,336 सक्रिय मामले हैं। हॉटस्पॉट अहमदाबाद में 331 नए मामले दर्ज किए गए। मंगलवार को कोविड-19 के 33 मरीजों की मृत्यु हो गई, जिससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,313 हो गई। दूसरी तरफ, अस्पतालों से 409 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 14,373 तक पहुंच गई। अहमदाबाद में भी मशहूर गहन देखभाल विशेषज्ञ डॉ. राज रावल ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के एक समूह का गठन किया है और मामूली लक्षणों वाले मरीजों के लिए घरेलू देखभाल सेवा की शुरुआत की है। घरेलू देखभाल सेवा के अंतर्गत मरीजों को जरूरत पड़ने पर सहायक नर्स, ऑक्सीजन और मामलों की निगरानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

राजस्थान : आज सुबह तक कोविड-19 के 123 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि मंगलवार को 369 नए मामले सामने आए थे। इस प्रकार राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 11,368 के स्तर तक पहुंच गई। अभी तक राज्य के 8,502 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जो देश में सुधार की सबसे ऊंची दर है। राजस्थान सरकार ने कोरोना के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर अपनी सभी अंतर राज्यीय सीमाओं को सील कर दिया है। इसके अलावा सरकार ने राज्य के भीतर यातायात को विनियमित और नियंत्रित करने का फैसला किया है।

मध्य प्रदेश : कोविड-19 के 211 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 9,849 हो गई है। जहां सक्रिय मामलों की संख्या 2,700 है, वहीं कुल 6,729 लोग इस संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 420 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वृद्धि दर अब काफी कम 2.74 प्रतिशत रह गई है, जबकि राष्ट्रीय औसत दर 5.4 प्रतिशत के स्तर पर है।

छत्तीसगढ़ : मंगलवार को कोविड-19 के 43 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले बढ़कर 1,251 के स्तर पर पहुंच गए और सक्रिय मामलों की संख्या 859 के स्तर पर है।

गोवा : मंगलवार को कोविड-19 के 29 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले बढ़कर 359 हो गए। इनमें से सक्रिय मामलों की संख्या 292 के स्तर पर है और अभी तक राज्य में 67 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में मैंगोर क्षेत्र में सबसे ज्यादा मामलों का सामने आना जारी रहा और 22 नए मामले इस क्षेत्र से ही संबंधित थे। 

अरुणाचल प्रदेश : राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर फंसे 11,500 से ज्यादा लोग अभी तक राज्य में वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि और भी फंसे लोग राज्य में पहुंच रहे हैं, जिनकी जांच और क्वारंटाइन के लिए एसओपी का पालन किया जा रहा है।

असम : असम में कोविड-19 के 42 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इस प्रकार कुल मामलों की संख्या 3,092 के स्तर पर पहुंच गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 1,987 पर है। वहीं अभी तक कुल 1,097 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 5 लोगों की मृत्यु हो गई।

मणिपुर : पांच अन्य लोग कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए, जिससे कुल संक्रमित लोगों की संख्या 309 हो गई है और ये सभी मामले राज्य में वापस लौटने वालों से संबंधित हैं। राज्य में अभी तक 19,854 परीक्षण हो चुके हैं।

मिजोरम : लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों में आंशिक संशोधन जारी किए गए हैं, इस क्रम में अग्रिम आदेश तक मिजोरम में लेंगपुई हवाई अड्डे का परिचालन जारी रहेगा।

नागालैंड : नागालैंड सिविल सोसायटी संगठनों ने आज शाम 7 बजे घर से पूजाका आयोजन किया। लोगों से मोमबत्तियां जलाने या मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाने और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में काम कर रहे कर्मचारियों सहित सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया गया है। नागालैंड में अभी तक 4,732 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। 3,518 नमूनों के नतीजे आ चुके हैं और 5,922 लोग इस समय क्वारंटाइन में बने हुए हैं।

केरल : कोविड-19 का एक मरीज जो एक दिन पहले ही त्रिवेंद्रम मेडिकल कॉलेज से भाग गया था, उसने अस्पताल में वापस लाए जाने के बाद आज आइसोलेशन वार्ड के भीतर आत्महत्या कर ली। उसका दूसरा परीक्षण निगेटिव आया था। उसके 40 मित्र और परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। राज्य मंत्रिमंडल ने कोविड-19 के सामुदायिक प्रसार से बचने के लिए रोकथाम के उपायों को सख्त बनाने का फैसला किया है। सबरीमाला मंदिर के मुख्य पुजारी ने अगले सोमवार से शुरू होने जा रही मासिक पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं देने के लिए देवस्वम बोर्ड को लिखा है और साथ ही इस उत्सव को टालने की भी मांग की है। खाड़ी क्षेत्र में वायरस के चलते केरल के चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई। इस प्रकार खाड़ी देशों में वायरस से केरल के कुल 207 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मुंबई में दो लोगों की और दिल्ली में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। कल लगातार दूसरे दिन केरल में कोविड-19 के 91 नए मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में क्वारंटाइन में चल रहे लोगों की संख्या 2 लाख के पार हो गई है।

तमिलनाडु : राज्य सरकार ने माना, हो सकता है कि कोविड-19 से मृत्यु के मामले दिखाने में कुछ कमियां रही हों; चेन्नई में कोविड-19 से मृत्यु के मामलों के ऑडिट के लिए एक नौ सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। पुडुचेरी में मृत्यु के बाद एक सेवानिवृत्त शिक्षक कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है, जिससे संघ शासित क्षेत्र में कुल मामले बढ़कर 145 हो गए। तमिलनाडु की तर्ज पर पुडुचेरी प्रशासन ने मंगलवार को पुडुचेरी और कराइकल क्षेत्रों में कक्षा 10 की परीक्षा रद्द कर दी है। डीएमके के विधायक जे अनबझगन की चेन्नई के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 से मृत्यु हो गई है। कल 1,685 नए मामले दर्ज किए गए, 798 लोग स्वस्थ हो गए और 21 लोगों की मृत्यु हो गई। सिर्फ चेन्नई से ही 1,242 नए मामले सामने आए। कुल मामले : 34,914, सक्रिय मामले : 16,279, मृत्यु : 307। चेन्नई में कुल सक्रिय मामले 12,570 के स्तर पर हैं।

कर्नाटक : स्वास्थ्य विभाग ने घोषणा की कि राज्य मरने वाले उन मरीजों की कोविड जांच जारी रखने जा रहा है, जिनमें आईएलआई या एसएआरई के लक्षण रहे हों। इसके लिए मृत्यु के 6 घंटों के भीतर स्वैब को जांच के लिए लाया जाना चाहिए। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. सुधाकर के सिंह ने कहा कि राज्य में मंगलवार को परीक्षण का आंकड़ा 4 लाख से ज्यादा हो गया। 2,605 लोगों के डिस्चार्ज होने और कुल 5,921 मामलों के साथ कर्नाटक में सुधार की दर 44 प्रतिशत के स्तर पर बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने कहा कि महाराष्ट्र से लौटने वालों को संस्थागत क्वारंटाइन में नहीं भेजा जाएगा और उन्हें सीधे 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। कल 161 नए मामले सामने आए, 164 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए और दो लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। कुल पॉजिटिव मामले : 5,921, सक्रिय मामले : 3,248, मृत्यु : 66।

आंध्र प्रदेश : उच्चतम न्यायालय ने आंध्र प्रदेश सरकार की याचिका पर राज्य के चुनाव आयुक्त एन रमेश कुमार की बहाली के मामले में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर स्थगनादेश जारी करने से इनकार कर दिया है। राज्य सरकार में मंत्री आदिमुलापू सुरेश ने कहा कि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं आंध्र प्रदेश में पूर्व में घोषित शिड्यूल के तहत ही आयोजित होंगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में धोबी, नाई और दर्जी के पेशे से जुड़े 2,47,040 लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी 10,000 रुपये का वार्षिक नकद प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए जननन्ना छेधोदुयोजना का शुभारम्भ किया। टीटीडी ने बृहस्पतिवार से तिरुमाला मंदिर में दर्शन शुरू करने के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। 15,384 नमूनों के परीक्षण के साथ पिछले 24 घंटों के दौरान 136 नए मामले सामने आए, 72 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया और एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। कुल मामले : 4,126, सक्रिय मामले : 1,573, स्वस्थ हुए : 2475, मृत्यु : 78।

तेलंगाना : कल एक चिकित्सक पर हमले की घटना के बाद गांधी अस्पताल में हो रहे विरोध के समर्थन में पूरे तेलंगाना के चिकित्सकों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। तेलंगाना सरकार ने आंतरिक मूल्यांकन में प्रदर्शन के आधार पर 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में भेजने का आदेश जारी किया। इन आदेशों के क्रम में राज्य के 7 लाख विद्यार्थी अगली कक्षा में पहुंच गए हैं। अभी तक 448 प्रवासी और विदेश से लौटे लोग जांच में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य

 

 

 

Description: Image

 

*****

एसजी/एएम/एमपी/एसके

 



(Release ID: 1630775) Visitor Counter : 475