प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने नागरिकों के वॉयसओवर के साथ नई संसद का वीडियो साझा किया

Posted On: 27 MAY 2023 1:46PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों के वॉयसओवर के साथ नई संसद का वीडियो साझा किया है, जिनमें प्रधानमंत्री के अनुरोध पर नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त किये हैं।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी का वॉयसओवर वीडियो भी साझा किया है।

अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो को रीट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा:

“कई लोग #MyParliamentMyPride पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। बहुत ही भावुक वॉयसओवर के जरिये वे इस बात पर गर्व की भावना व्यक्त कर रहे हैं कि हमारे देश को एक नई संसद मिल रही है, जो लोगों की आकांक्षाओं को और अधिक उत्साह के साथ पूरा करने के लिए काम करती रहेगी।

“कामना करता हूँ कि लोकतंत्र का यह मंदिर भारत के विकास आरेख को मजबूत करता रहे और लाखों लोगों को सशक्त बनाता रहे। #MyParliamentMyPride”

*****

एमजी/एमएस/आरपी/जेके



(Release ID: 1927686) Visitor Counter : 334