प्रविष्टि तिथि:
28 JUL 2026 2:14PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के शॉट पुट F57 फाइनल में कांस्य पदक जीतने पर शिल्पा कंचुगाराकोप्पलु शाइला को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि शिल्पा के अब तक के इस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ने इस उपलब्धि को और भी खास बना दिया है।
श्री मोदी ने उन्हें इस कामयाबी के लिए बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
“कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शिल्पा कंचुगाराकोप्पलु शाइला का शानदार प्रदर्शन!
महिलाओं के शॉट पुट F57 फ़ाइनल में कांस्य पदक जीतने और अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के लिए शिल्पा को बधाई। यह वाकई एक शानदार उपलब्धि है।
#CWG2026”
***
पीके/केसी/एनएस/एसएस