प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने बिहार के नए रामसर स्थलों को आर्द्रभूमि संरक्षण अभियान में बड़ी उपलब्धि बताया

प्रविष्टि तिथि: 27 SEP 2025 6:00PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार से जुड़े दो नए रामसर स्थलोंबक्सर ज़िले में गोकुल जलाशय (448 हेक्टेयर) और पश्चिम चंपारण ज़िले की उदयपुर झील (319 हेक्टेयर- को शामिल किए जाने की सराहना की और इसे भारत के पर्यावरण संरक्षण के लिए गौरव का क्षण बताया।

केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के एक्स (X) पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा :

बहुत ही शानदार खबर! आर्द्रभूमियाँ सतत विकास के लिए बेहद अहम हैं। बिहार की जनता को विशेष बधाई, जो विचार और कार्य-दोनों में यह दिखा रही है कि पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी कैसे बनें।

*****

पीके/केसी/केजे


(रिलीज़ आईडी: 2172247) आगंतुक पटल : 710
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Odia , Marathi , English , Urdu , Manipuri , Bengali , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam