प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती बी. सरोजा देवी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 14 JUL 2025 3:40PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सिनेमा जगत की जानी-मानी हस्ती प्रसिद्ध अभिनेत्री बी. सरोजा देवी जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री मोदी ने कहा कि उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति के अनुकरणीय प्रतीक के रूप में याद रखा जाएगा। बी. सरोजा देवी ने विविध भूमिकताओं द्वारा कई पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी। श्री मोदी ने कहा कि विभिन्न भाषाओं और विविध विषयों पर बनी फिल्मों में उनकी बहुमुखी प्रतिभा उजागर हुई।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा;

"प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती बी. सरोजा देवी जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति की एक अनुकरणीय प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। अपने विविधतापूर्ण भूमिकाओं से उन्होंने कई पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी। विभिन्न भाषाओं और विषयों पर बनी फिल्मों में किये अभिनय से उनकी बहुमुखी प्रतिभा उजागर हुई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।"

 

***

एमजी/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2144529) आगंतुक पटल : 55
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali-TR , Bengali , Bengali-TR , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Telugu , Kannada , Malayalam