प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भक्तों के जीवन में खुशियों की नई सुबह लेकर आने वाली मां जगदम्बे की कृपा पर प्रकाश डाला

प्रविष्टि तिथि: 04 APR 2025 8:28AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भक्तों के जीवन में खुशियों की नई सुबह लेकर आने वाली माँ जगदम्बे की कृपा पर प्रकाश डाला है। उन्होंने श्रीमती लता मंगेशकर के एक भजन का वीडियो भी साझा किया है।

सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“मां जगदम्बे की कृपा उनके भक्तों के जीवन में खुशियों का नया सवेरा लेकर आती है। नवरात्रि में देवी मां के लिए लता दीदी की यह स्तुति हर किसी के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करने वाली है…”

***

एमजी/आरपीएम/केसी/एमकेएस


(रिलीज़ आईडी: 2118599) आगंतुक पटल : 167
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam