पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत देशभर में 52 करोड़ से ज़्यादा पौधे लगाए गए


प्रधानमंत्री ने इस अभियान की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की थी

प्रविष्टि तिथि: 03 SEP 2024 9:50AM by PIB Delhi

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत देश भर में वृक्षारोपण में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे देश में 52 करोड़ से ज़्यादा पौधे लगाए गए हैं।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 05.06.2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की थी। इस अभियान के लिए अपने आह्वान में प्रधानमंत्री ने सभी से इस पहल के जरिए रहने लायक एक बेहतर धरती के निर्माण और सतत विकास में योगदान देने का आग्रह किया था।

पिछली रिलीज़ की प्रति:

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2022815

****

एमजी/एआर/एके/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2051216) आगंतुक पटल : 578
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , Urdu , Assamese , Bengali , Manipuri , Kannada , Khasi , English , Marathi , Bengali-TR , Bengali-TR , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Malayalam