प्रधानमंत्री कार्यालय
जापान के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
प्रविष्टि तिथि:
19 AUG 2024 9:53PM by PIB Delhi
जापान की विदेश मंत्री सुश्री कामिकावा योको और रक्षा मंत्री श्री किहारा मिनोरू ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने आगामी तीसरी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले दोनों मंत्रियों का भारत में स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने भारत और जापान के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
“तीसरी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले जापान की विदेश मंत्री @Kamikawa_Yoko और रक्षा मंत्री @kihara_minoru से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमने भारत और जापान के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। हमने हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे परे शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत-जापान साझेदारी की भूमिका की पुष्टि की।”
*********
एमजी/एआर/आरपी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2048062)
आगंतुक पटल : 83
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam