निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav

कुल मतदान – सातवें चरण के लिए रात 11:45 बजे तक 61.63 प्रतिशत

प्रविष्टि तिथि: 02 JUN 2024 12:08AM by PIB Delhi

आम चुनाव के सातवें चरण के लिए हुए मतदान में रात 11:45 बजे तक कुल मतदान लगभग 61.63 प्रतिशत दर्ज किया गया। जैसे-जैसे मतदान दल वापस लौटते रहेंगे, इस आंकड़े को फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अपडेट किया जाता रहेगा और यह पहले के चरणों की तरह ही वीटीआर ऐप पर संसदीय क्षेत्र वार (संबंधित विधानसभा क्षेत्र खंड के साथ) सीधा उपलब्ध होगा।

रात 11:45 बजे राज्यवार लगभग कुल मतदान इस प्रकार है:

क्र.सं.

राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेश

संसदीय क्षेत्रों की संख्या

लगभग कुल मतदान ( % में)

1

बिहार

8

51.92

2

चंडीगढ़

1

67.9

3

हिमाचल प्रदेश

4

69.67

4

झारखंड

3

70.66

5

ओडिशा

6

70.67

6

पंजाब

13

58.33

7

उत्तर प्रदेश

13

55.59

8

पश्चिम बंगाल

9

73.36

            उपरोक्त 8 राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेश

57

61.63

यहां प्रदर्शित आंकड़े फील्ड अधिकारी द्वारा प्रणाली में भरी जा रही जानकारी के अनुसार है। यह एक अनुमानित रूझान है, क्योंकि कुछ मतदान केन्द्रों (पीएस) से आंकड़े प्राप्त करने में समय लगता है और इस रूझान में डाक मतपत्र शामिल नहीं है। प्रत्येक मतदान केन्द्र (पीएस) के लिए दर्ज किए गए मतों का अंतिम वास्तविक लेखा-जोखा मतदान की समाप्ति पर सभी मतदान एजेंटों के साथ फॉर्म 17 सी में साझा किया जाता है।

***

एमजी/एआर/आर/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2022499) आगंतुक पटल : 628
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , Malayalam , English , Urdu , Hindi_MP , Marathi , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Kannada