प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने 2023 हॉकी विश्व कप के शुभारंभ पर इसमें भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं

Posted On: 11 JAN 2023 6:35PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में 2023 हॉकी विश्व कप के शुभारंभ पर इसमें भाग लेने वाली सभी टीमों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा,

"जैसा कि 2023 हॉकी विश्व कप का शुभारंभ ओडिशा में हो रहा है, इसमें भाग लेने वाली सभी टीमों को मेरी शुभकामनाएं। इस टूर्नामेंट से खेल भावना और मजबूत हो और यह हॉकी के सुन्‍दर खेल को और लोकप्रिय बनाए, ऐसी कामना है। भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने पर गर्व है।"

***

एमजी/एएम/एसएस/जीआरएस



(Release ID: 1891979) Visitor Counter : 143