प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने डॉ. तेमसुला आओ के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 10 OCT 2022 11:31AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अदभुत नागा संस्‍कृति को अपनी साहित्यिक कृतियों के माध्‍यम से लोकप्रिय बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने वाली डॉ. तेमसुला आओ के निधन पर गहरा दुःख व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“डॉ. तेमसुला आओ के निधन से दुखी हूं। उन्होंने अपनी साहित्यिक कृतियों के माध्यम से अदभुत नागा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उनके प्रयास उल्लेखनीय थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”   

 

*****

एमजी/एएम/आर


(रिलीज़ आईडी: 1866406) आगंतुक पटल : 523
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , English , Urdu , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam