प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने श्री साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
04 SEP 2022 6:06PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा है कि वह एक ऐसे होनहार उद्यमी थे जिन्हें भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास था।
अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“श्री साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक ऐसे होनहार उद्यमी थे, जिन्हें भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास था। उनका निधन वाणिज्य एवं उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”
***
एमजी/एएम/आर/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1856681)
आगंतुक पटल : 359
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Kannada
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam