प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने श्री अरबिंदो को उनकी जयंती पर याद किया
प्रविष्टि तिथि:
15 AUG 2022 3:52PM by PIB Delhi
आज श्री अरबिंदो को उनकी जयंती पर याद करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि श्री अरबिंदो "एक तीक्ष्ण बुद्धि वाले व्यक्ति थे, जिनके पास हमारे राष्ट्र के लिए एक स्पष्ट विज़न था। शिक्षा, बौद्धिक कौशल और ताकत पर उनका जोर हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।"
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
"आज श्री अरबिंदो की जयंती है। वे एक तीक्ष्ण बुद्धि वाले व्यक्ति थे, जिनके पास हमारे राष्ट्र के लिए एक स्पष्ट विज़न था। शिक्षा, बौद्धिक कौशल और ताकत पर उनका जोर हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। पुडुचेरी और तमिलनाडु में उनसे जुड़े कुछ स्थानों की मेरी यात्राओं की कुछ तस्वीरें साझा कर रहा हूँ।"
"#MannKiBaat के एक एपिसोड में मैंने श्री अरबिंदो के विचारों की महानता और वे हमें आत्मनिर्भरता तथा ज्ञान-प्राप्ति के बारे में क्या शिक्षा देते हैं, पर भी प्रकाश डाला था।"
***
एमजी/एएम/जेके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1852062)
आगंतुक पटल : 452
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam