प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री को गर्व की अनुभूति

प्रविष्टि तिथि: 08 AUG 2022 8:02PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

"सीडब्ल्यूजी के दौरान उत्साह भरे प्रदर्शन और रजत पदक जीतने के लिए पुरुष हॉकी टीम पर गर्व है। मुझे विश्वास है कि ये टीम आने वाले समय में भारत को गौरवान्वित करेगी और युवाओं को हॉकी का खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।"

*****

एमजी/एएम/जीबी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1850151) आगंतुक पटल : 294
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam