प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने पर श्रीकांत किदांबी को बधाई दी
ये श्रीकांत किदांबी का चौथा सीडब्ल्यूजी पदक है जो उनके कौशल और निरंतरता को दर्शाता है: प्रधानमंत्री
प्रविष्टि तिथि:
08 AUG 2022 8:25AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीकांत किदांबी को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने श्रीकांत किदांबी के राष्ट्रमंडल खेलों में चौथे पदक पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
"भारतीय बैडमिंटन के दिग्गजों में से एक श्रीकांत किदांबी ने अपने सीडब्ल्यूजी व्यक्तिगत मैच में कांस्य पदक जीता। ये उनका चौथा सीडब्ल्यूजी पदक है जो उनके कौशल और निरंतरता को दर्शाता है। उन्हें बधाई। वे नवोदित एथलीटों को यूं ही प्रेरित करते रहें और भारत को और भी गौरवान्वित करते रहें। #चीयर4इंडिया"
***
एमजी/एएम/जीबी
(रिलीज़ आईडी: 1849642)
आगंतुक पटल : 387
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Assamese
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam