प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 57 किग्रा कुश्ती में रजत पदक जीतने पर अंशु मलिक को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 05 AUG 2022 11:02PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 57 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अंशु मलिक को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

‘‘अपने जन्मदिन के दिन कुश्ती में रजत पदक जीतने पर अंशु मलिक को बधाई। भविष्य में आगे के खेलों में सफलता के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं। खेलों के प्रति उनका जुनून भविष्य के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।’’

 

 

****

एसजी/एएम/एएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1849518) आगंतुक पटल : 137
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam