प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने डेटा सोनिफिकेशन के जरिए यूपीआई और डिजिटल भुगतान के समस्‍त आंकड़ों को बयां करने के लिए आईआईपी की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 13 APR 2022 2:01PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डेटा सोनिफिकेशन के जरिए लेन-देन की गई रकम की धुन के माध्‍यम से डिजिटल भुगतान और यूपीआई के आंकड़ों को बयां करने के लिए ‘इंडिया इन पिक्सल्स (आईआईपी)’ की सराहना की है।

‘इंडिया इन पिक्सल्स (आईआईपी)’ के एक ट्वीट पर अत्‍यंत प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;

‘‘मैं यूपीआई और डिजिटल भुगतान के बारे में अक्सर बात करता हूं, लेकिन आपने इन आंकड़ों को प्रभावकारी ढंग से बयां करने के लिए डेटा सोनिफिकेशन के जरिए लेन-देन की गई रकम की धुन का उपयोग जिस तरह से किया है वह वाकई मुझे काफी पसंद आया।

अत्‍यंत रोचक, प्रभावशाली और स्पष्ट रूप से सूचनात्मक!’’

***

एमजी/एएम/आरआरएस/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1817114) आगंतुक पटल : 207
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam