प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

मुद्रा योजना ने अनगिनत भारतीयों को अपने उद्यमिता कौशल का प्रदर्शन करने और रोजगार का सृजनकर्ता बनने का अवसर प्रदान किया है: प्रधानमंत्री

प्रविष्टि तिथि: 08 APR 2022 6:31PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने अपनी शुरूआत के बाद से सात वर्षों में अनगिनत भारतीयों को अपने उद्यमिता कौशल का प्रदर्शन करने और रोजगार का सृजनकर्ता बनने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि इन सात वर्षों में मुद्रा योजना एक गेम चेंजर साबित हुई है और वह गरिमा के साथ-साथ समृद्धि बढ़ाने में भी सहायक रही है।

माईगवइंडिया के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“#FundingTheUnfunded के सिद्धांत द्वारा निर्देशित, मुद्रा योजना ने अनगिनत भारतीयों को अपने उद्यमिता कौशल का प्रदर्शन करने और रोजगार का सृजनकर्ता बनने का अवसर दिया है। आज जब हम #7YearsOfPMMY मना रहे हैं, यह योजना एक गेम चेंजर साबित हुई है और गरिमा के साथ-साथ समृद्धि बढ़ाने में भी सहायक रही है।”   

***

एमजी / एएम / आर/वाईबी

 


(रिलीज़ आईडी: 1815035) आगंतुक पटल : 671
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam