प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

प्रधानमंत्री ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं पद्म पुरस्कार से सम्मानित शांति देवी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

Posted On: 17 JAN 2022 5:59PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं पद्म पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती शांति देवी जी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा:

शांति देवी जी को गरीबों और वंचितों की एक आवाज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कष्टों को दूर करने और एक स्वस्थ एवं न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

*****

एमजी / एएम / आर /वाईबी



(Release ID: 1790552) Visitor Counter : 373