प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने कोलकाता दुर्गा पूजा को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रविष्टि तिथि: 15 DEC 2021 8:25PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में कोलकाता की दुर्गा पूजा को शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। यूनेस्को के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा;

'हर भारतीय के लिए बहुत गर्व और खुशी की बात है!

दुर्गा पूजा हमारी सर्वोत्तम परंपराओं और लोकाचार को पेश करती है। और, कोलकाता की दुर्गा पूजा को देखना एक ऐसा अनुभव है, जो हर किसी के पास होना चाहिए।'

 

****

एमजी/एएम/एएस


(रिलीज़ आईडी: 1782043) आगंतुक पटल : 434
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Marathi , English , Urdu , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam