प्रविष्टि तिथि:
24 OCT 2021 10:03AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईटीबीपी के सभी कर्मियों को उनके स्थापना दिवस की बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;
"अरुणाचल प्रदेश के घने जंगलों से लेकर हिमालय की बर्फीली ऊंचाइयों तक, हमारे @ITBP_official हिमवीरों ने देश के आह्वान को अत्यंत समर्पण के साथ निभाया है। आपदाओं के दौरान उनके द्वारा किये गए मानवीय कार्य उल्लेखनीय हैं। आईटीबीपी के सभी कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई।"
*********
एमजी/एएम/जेके