प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वालों को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
25 SEP 2021 4:42AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वालों को बधाई दी है।
ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;
"यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वालों को बधाई। जनसेवा का एक रोमांचक और संतोषजनक करियर आपकी प्रतीक्षा कर रहा है।
जिन लोगों ने परीक्षा पास कर ली है, वे हमारे देश की यात्रा के एक महत्वपूर्ण दौर में प्रमुख प्रशासनिक भूमिका निभाएंगे।
उन युवा मित्रों से, जो यूपीएससी परीक्षा पास नहीं कर पाए, मैं कहना चाहता हूँ - आप बहुत प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं। अभी और प्रयास आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।
साथ ही, भारत विविध अवसरों से भरा हुआ है, जिनकी तलाश करने की जरूरत है। आप जो भी निर्णय लेते हैं, उनके लिए शुभकामनाएं।"
***
एमजी/एएम/जेके
(रिलीज़ आईडी: 1757969)
आगंतुक पटल : 514
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam