प्रविष्टि तिथि:
10 SEP 2021 8:48PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा की 100 प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाने के लिए गोवा की सराहना की है।
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के एक ट्वीट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "शाबाश गोवा! एक शानदार कोशिश जिसमें सबकी सामूहिक भावना लगी, और जो हमारे डॉक्टर्स और इनोवेटर्स के कौशल से संचालित रही।"
*****
एमजी/एएम/जीबी