प्रविष्टि तिथि:
20 AUG 2021 10:07PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जाइडस यूनिवर्स की दुनिया की पहली डीएनए आधारित 'जाइकोव-डी' वैक्सीन को मंजूरी मिलना भारत के वैज्ञानिकों के अभिनव उत्साह का प्रमाण है।
सीडीएससीओ इंडिया इनफो के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा;
'भारत पूरे जोश के साथ कोविड-19 से लड़ रहा है। जाइडस यूनिवर्स (@ZydusUniverse) की दुनिया की पहली डीएनए आधारित 'जाइकोव-डी' (ZyCov-D) वैक्सीन को मंजूरी मिलना भारत के वैज्ञानिकों के अभिनव उत्साह का प्रमाण है। यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।'
***
एमजी/एएम/एएस/एसएस