स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

दैनिक रिकवरी लगातार छठे दिन दैनिक नए मामलों से अधिक


लगातार तीसरे दिन दैनिक नए मामलों की संख्या 3 लाख से कम

पिछले 24 घंटों के दौरान 20 लाख से अधिक जांचें की गईं जो एक विश्व रिकॉर्ड है

दैनिक पोजिटिविटी दर गिरकर 13.31 प्रतिशत पर आई

अभी तक 18-44 आयु समूह के 64 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके लगाये गए

Posted On: 19 MAY 2021 12:28PM by PIB Delhi

भारत की दैनिक रिकवरी की संख्या लगातार छठे दिन दैनिक नए मामलों से अधिक रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,89,851 रिकवरी दर्ज की गई है।

भारत की कुल रिकवरी की संख्या आज 2,19,86,363 तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर और अधिक बढ़कर 86.23 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

नई रिकवरी के 74.94 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है।

image001RFTS.jpg

सकारात्मक रुझान जारी रखते हुए, भारत ने लगातार तीसरे दिन दैनिक नए मामलों की संख्या 3 लाख से कम दर्ज कराई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 2,67,334 दैनिक नए मामले दर्ज कराये गए।

पिछले 24 घंटों के दौरान, दस राज्यों ने नए मामलों के 74.46 प्रतिशत मामले दर्ज कराये। तमिलनाडु ने 33,059 के साथ सर्वोच्च नए दैनिक मामले दर्ज कराये जबकि 31,337 नए मामलों के साथ केरल दूसरे स्थान पर रहा।

 

image0022JX0.jpg

 

दूसरे मोर्चे पर, भारत के कुल सक्रिय मामले गिरकर आज 32,26,719 पर आ गए।

पिछले 24 घंटों के दौरान, 1,27,046 मामलों की शुद्ध गिरावट देखी गई।

अब यह देश के कुल सक्रिय मामलों का 12.66 प्रतिशत है।

देश के कुल सक्रिय मामलों के 69.02 प्रतिशत में  8 राज्यों की भागीदारी है।

 

image003PJGU.jpg

 

नीचे का ग्राफ पिछले एक महीने के दौरान सक्रिय मामलों की ट्रैजेक्टरी प्रदर्शित करता है

 

image0042HY0.jpg

 

पिछले 24 घंटों के दौरान 20 लाख से अधिक जांचें की गईं ( भारत में एक दिन में की गई अब तक की सर्वाधिक जांच), जबकि दैनिक पोजिटिविटी दर गिरकर 13.31 प्रतिशत पर आ गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 20.08 लाख जांचें की गईं जो एक विश्व रिकॉर्ड भी है।

 

image005RZ8Y.jpg

 

अभी तक देश में 32 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

 

image006K5D5.jpg

नीचे का ग्राफ भारत में किए गए जांचों की बढ़ती ट्रैजेक्टरी प्रदर्शित करता है। कुल पोजिटिविटी दर अब 7.96 प्रतिशत रह गई है।

 

image007U9W3.jpg

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत देश में लगाए गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या आज 18.58 करोड़ तक पहुंच गई है।

आज सुबह 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 27,10,934 सत्रों के जरिये कुल मिला कर 18,58,09,302 टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें  96,73,684  एचसीडब्ल्यू शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है जबकि  66,59,125  एचसीडब्ल्यू ने दूसरी खुराक प्राप्त की है, 1,45,69,669 एफएल्डब्ल्यू (पहली खुराक) 82,36,515 एफएल्डब्ल्यू (दूसरी खुराक) 18-44 आयु समूह 64,77,443 लाभार्थियों ने पहली खुराक,  45 से 60 वर्ष की आयु के बीच के 5,80,46,339 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 93,51,036 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है। 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,48,16,767 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 1,79,78,724 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है।

 

टेबल

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक    

96,73,684

दूसरी खुराक

66,59,125

एफएल्डब्ल्यू

पहली खुराक

1,45,69,669

दूसरी खुराक

82,36,515

18-45 आयु समूह

पहली खुराक

64,77,443

45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह

पहली खुराक

5,80,46,339

दूसरी खुराक


93,51,036

 

60 वर्ष से अधिक    

पहली खुराक

5,48,16,767

दूसरी खुराक

1,79,78,724

कुल

 

18,58,09,302

 

***

एमजी/एएम/एसकेजे/सीएस 


(Release ID: 1719971)